बॉलीवुड

‘जीनत अमान अच्छी अभिनेत्री नहीं’, मुमताज के बयान से 70 के दशक की राइवलरी हुई शुरू

Mumtaz Calls Zeenat Aman Not A Good Actress: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज ने हाल ही में 70 के दशक की राइवलरी शुरू कर दी है। मुमताज ने जीनत अमान को लेकर कहा कि वो उन्हें अच्छी अभिनेत्री नहीं मानतीं।

2 min read
Apr 22, 2026
Mumtaz Calls Zeenat Aman Not A Good Actress (सोर्स- एक्स)

Mumtaz Calls Zeenat Aman Not A Good Actress: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इंडस्ट्री में स्टार और अच्छे अभिनेता के बीच फर्क को लेकर खुलकर अपनी राय रखी। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ दिवंगत अभिनेता संजीव कुमार के स्टारडम पर टिप्पणी की, बल्कि अभिनेत्री जीनत अमान की अभिनय क्षमता पर भी सवाल उठाए। उनके इस बयान ने एक बार फिर फिल्मी गलियारों में बहस छेड़ दी है।

ये भी पढ़ें

शर्टलेस सीन देख लड़कियों से ज्यादा लड़के भेजते हैं मैसेज, एक्टर अविनाश तिवारी ने किया खुलासा

मुमताज ने स्टार्स को लेकर कही ये बात (Mumtaz Calls Zeenat Aman Not A Good Actress)

मुमताज ने विक्की ललवानी से बात करते हुए कहा कि बॉलीवुड में 'स्टार' शब्द का इस्तेमाल आजकल बहुत आसानी से कर लिया जाता है, जबकि असल मायनों में स्टार बनने के लिए लंबा संघर्ष और असाधारण लोकप्रियता जरूरी होती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि दिलीप कुमार, देव आनंद और शम्मी कपूर जैसे कलाकार ही असली मायनों में बड़े स्टार थे, जिनकी पहचान सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं थी बल्कि उनका व्यक्तित्व भी दर्शकों के दिलों पर राज करता था।

संजीव कुमार को लेकर पुरानी टिप्पणी

इंटरव्यू के दौरान जब उनसे संजीव कुमार को लेकर उनकी पुरानी टिप्पणी पर सवाल किया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि संजीव कुमार स्टार नहीं थे। इस पर उन्होंने बचाव करते हुए कहा कि वो एक शानदार अभिनेता जरूर थे, लेकिन उन्हें वो 'बड़ा स्टार' नहीं मानतीं। मुमताज़ के अनुसार, किसी कलाकार का अच्छा अभिनेता होना और सुपरस्टार होना दो अलग-अलग बातें हैं। उनके मुताबिक, स्टारडम सिर्फ अभिनय से नहीं बल्कि दर्शकों के साथ जुड़ाव और लोकप्रियता से तय होता है।

जीनत अमान को लेकर क्या बोलीं मुमताज

इसी बातचीत में जब चर्चा जीनत अमान पर पहुंची तो मुमताज ने साफ शब्दों में कहा कि वो उन्हें बहुत अच्छी अभिनेत्री नहीं मानतीं। उन्होंने ये भी कहा कि किसी कलाकार को स्टार कहने से पहले ये देखना जरूरी है कि उसे कितने पुरस्कार मिले और दर्शकों पर उसका कितना प्रभाव रहा। मुमताज का मानना है कि हर कोई स्टार नहीं बन सकता और स्टार बनने में वर्षों की मेहनत लगती है।

मुमताज ने की कई अभिनेत्रियों की तारीफ

उन्होंने पुराने दौर की अभिनेत्रियों का जिक्र करते हुए कहा कि मीना कुमारी, मधुबाला, नरगिस और रेखा जैसे कलाकारों ने अपने अभिनय और व्यक्तित्व से स्टारडम की असली परिभाषा गढ़ी। उनके अनुसार, इन अभिनेत्रियों का प्रभाव आज भी कायम है और यही उनकी असली पहचान है।

मुमताज का फिल्मी सफर

अगर मुमताज के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने बेहद कम उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। शुरुआती दौर में उन्हें एक्शन और स्टंट फिल्मों में काम मिला, लेकिन 1969 में आई फिल्म 'दो रास्ते' ने उनकी किस्मत बदल दी। इसके बाद उन्होंने लगातार कई सफल फिल्मों में काम कर खुद को शीर्ष अभिनेत्रियों की सूची में शामिल कर लिया। 90 के दशक की शुरुआत तक उनका फिल्मी सफर जारी रहा।

जीनत अमान का करियर

वहीं जीनत अमान की बात करें तो उन्होंने 1970 में मिस इंडिया और मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल का खिताब जीतकर ग्लैमर की दुनिया में पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और 70 के दशक में अपनी स्टाइल और आधुनिक छवि के कारण नई पीढ़ी की पसंदीदा अभिनेत्री बन गईं। हाल ही में वो एक वेब सीरीज 'रॉयल्स' में भी नजर आईं, जिससे उन्होंने एक बार फिर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

ये भी पढ़ें

‘रामायण’ पर विवादित टिप्पणी के बाद कानूनी पचड़े में फंसे प्रकाश राज, हिंदू भावनाएं आहत करने के आरोप में बीजेपी नेता ने दर्ज कराई शिकायत
Published on:
22 Apr 2026 01:09 pm
Also Read
View All