Nora Fatehi On Namaz And Quran: नोरा फतेही एक बार फिर ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं। उन्होंने एक मुस्लिम होने के बावजूद जो बयान दिया है उससे हर कोई हैरान हो रहा है।
Nora Fatehi On Namaz And Quran: बॉलीवुड की बिंदास डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही अपनी आने वाली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है उन्हें और उनके डांस को फैंस काफी पसंद करते हैं। ऐसे में एक बार फिर नोरा फतेही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। नोरा ने नमाज और कुरान पर एक बयान दिया है। इसका एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसे सुनकर कई लोग सहमति जता रहे हैं, तो कई लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। आइये जानते हैं आखिर खुद एक मुस्लिम एक्ट्रेस ने कुरान और नमाज को लेकर क्या बोला है…
नोरा फतेही का जो वीडियो सामने आया है। उसमें एक्ट्रेस एक पॉडकास्ट में बातचीत कर रही थीं। इस दौरान नोरा से नमाज को लेकर पूछा गया कि क्या नमाज में जप किया जाता है? इस सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा, “नहीं इसमें जप नहीं किया जाता। इसमें याद किया जाता है और शहादा किया जाता है।” शहादा का मतलब बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा, सिर्फ एक अल्लाह है। फिर कुरान की आयतें पढ़ते हैं। कुछ खास आयतें भी होती हैं जो हम नमाज की शुरुआत में कहते हैं। जैसे- सूरह फातिहा..इसके साथ हम नमाज की शुरुआत करते हैं। हर मुस्लिम व्यक्ति इसी के साथ नमाज की शुरुआत करता है और सूरह का मतलब एक पूरा चैप्टर होती है।” इंटरव्यूवर ने फिर पूछा कि क्या ये एक कविता की तरह है? इसपर नोरा ने जवाब दिया, “हां ये एक कविता की तरह है।” अब कविता कहने पर नोरा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जैसे ही ये वीडियो देखा वह भड़क गए।
एक यूजर ने नोरा फतेही के बयान पर रिएक्शन देते हुए कहा, “यह कविता नहीं है 'ये स्वयं अल्लाह के शब्द हैं।'' दूसरे ने वहीं नोरा को सपोर्ट करते हुए लिखा, ''क्या हम इसकी तारीफ कर सकते हैं कि वह इस्लाम के बारे में कई सेलेब्स से ज्यादा जानती हैं। कम से कम वह सही दिशा में बोलने की तो कोशिश कर रही है। रास्ता दिखाना अल्लाह के हाथ में है हमारे नहीं।' चौथे यूजर ने लिखा, मैं हम सभी के कमेंट पढ़ रहा हूं और यही सोच रहा हूं कि कैसे हम लोग एक इंसान का मूल्यांकन करके दूसरों को नीचा दिखाते रहते हैं।” एक ने लिखा, ''अब ये लोग हमें नमाज के बारे में बताएंगे।''