बॉलीवुड

‘मुसलमानों के खिलाफ फिल्म’, ‘धुरंधर 2’ पर भड़की भारतीय मुस्लिम महिला, बोलीं- बॉयकॉट करो

Muslim Woman Bashes Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को लेकर मुस्लिम महिला का गुस्से भरा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
Mar 30, 2026
Muslim Woman Bashes Dhurandhar 2 (सोर्स- एक्स)

Muslim Woman Bashes Dhurandhar 2: दिसंबर 2025 में 'धुरंधर' के पहले पार्ट ने जो धमाका किया था, उसके सीक्वल 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने तो जैसे बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। फिल्म को रिलीज हुए अभी महज 11 दिन हुए हैं, लेकिन इसने कमाई के वो आंकड़े छू लिए हैं जिन्हें हासिल करने में फिल्मों को सालों लग जाते हैं। हालांकि इसी बीच फिल्म को लेकर प्रोपेगेंडा और नफरत फैलाने के भी आरोप लग रहे हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

ये भी पढ़ें

लिंग बदलने के बाद अनाया बांगर का छलका दर्द, अस्पताल से वीडियो शेयर कर बोलीं- ‘हमें नीचा दिखाया जाता है’

फिल्म देखने के बाद भड़की मुस्लिम महिला (Muslim Woman Bashes Dhurandhar 2)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक भारतीय मुस्लिम महिला अपने परिवार के साथ फिल्म देखकर आती है। महिला फिल्म देखने के बाद कहती हैं- 'मैंने आज तक किसी फिल्म के बारे में ऐसा नहीं कहा। धुरंधर 2 सिर्फ नफरत फैलाती है। ये फिल्म मुस्लिमों के खिलाफ है। प्लीज इस फिल्म को पूरी तरह से बॉयकॉट करिए।'

महिला के वीडियो पर लोगों के कमेंट (Muslim Woman Bashes Dhurandhar 2)

महिला के वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट्स करते हुए निशाना साधा है। कई लोगों का कहना है कि फिल्म में हिंदुस्तानी मुस्लिमों को कहां बुरा या खराब दिखाया गया है। वहीं कई लोगों ने तो महिला पर ही निशाना साध दिया। कई लोगों ने सवाल किया कि ये महिला बुर्खा में आखिर क्यों नहीं है।

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का दबदबा

हालांकि इन्हीं आरोपों के बीच भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन जारी है। रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी 'धुरंधर 2' का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दूसरे रविवार यानी 29 मार्च 2026 को फिल्म के कलेक्शन में करीब 8 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है।

अकेले रविवार को फिल्म ने देशभर के 19,270 शोज के जरिए 68.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 846.87 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन ने 1011.95 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है।

ये भी पढ़ें

52 की मलाइका अरोड़ा ने 33 के हर्ष मेहता के साथ रिश्ते पर लगाई मुहर? रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ पहुंचीं राजस्थान के मंदिर
Published on:
30 Mar 2026 04:42 pm
Also Read
View All