
Neena Gupta Became Uncomfortable Due To Dress: बॉलीवुड की अनुभवी एक्ट्रेस नीना गुप्ता इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वध 2' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म और एक फोटोशूट से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। नीना के इस खुलासे से बाद उनके फैंस भी हैरान रह गए।
नीना गुप्ता ने संजय मिश्रा के साथ पहले भी 2022 में फिल्म वध में काम किया था। इस बार वध 2 में दोनों को फिर से स्क्रीन शेयर करते देखना उनके फैंस के लिए खुशी की बात है। हालांकि इस बार फिल्म में कहानी और सस्पेंस पहले से कहीं ज्यादा गहरी और रोमांचक है। नीना गुप्ता ने इस फिल्म को सिर्फ एक सस्पेंस थ्रिलर नहीं बल्कि एक अनकहे रिश्ते और दोस्ती की कहानी बताया। उन्होंने कहा कि ट्रेलर देखकर लोग थोड़े भ्रमित हो सकते हैं, लेकिन फिल्म में संजय मिश्रा और उनका किरदार दर्शकों को उनके बीच की केमिस्ट्री और दोस्ती का एहसास कराता है।
अभिनेत्री ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि 'वध 2' के प्रमोशनल फोटोशूट के दौरान नीना गुप्ता को एक ऐसा कॉस्ट्यूम दिया गया, जिसे देखकर वो असहज महसूस कर गईं। नीना ने बताया, 'मैं छोटे और स्टाइलिश कपड़े पहनती हूं, लेकिन इस फोटोशूट के कपड़े इतने चमकीले और अलग थे कि मैं हैरान रह गई। शुरू में मुझे संदेह था कि क्या ये सही रहेगा, लेकिन फिर मैंने हां कर दिया और शूट किया।' यह खुलासा उनके फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला था क्योंकि नीना अक्सर स्टाइल और फैशन के मामले में काफी सहज मानी जाती हैं।
नीना ने ये भी साझा किया कि उन्होंने पहले कंवलजीत के साथ शो सांस में काम किया था। उस शो में उनके पति-पत्नी के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया। हालांकि इसके बाद उन्हें किसी दूसरे प्रोजेक्ट में एक साथ नहीं लिया गया, क्योंकि मेकर्स को डर था कि दर्शक उन्हें किसी और किरदार में स्वीकार नहीं करेंगे। इस अनुभव ने नीना को थोड़ा निराश जरूर किया, लेकिन 'वध' और 'वध 2' में संजय मिश्रा के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को फिर से देखने को मिल रही है।
वध 2 में नए किरदारों के आने से कहानी में नई जान आई है और फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 6 फरवरी को रिलीज होने वाली है। नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की जोड़ी को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।