4 नवंबर को पूरे देशभर में करवा चौथ ( Karwa Chauth 2020 ) का त्योहार बना गया है। इस मौके पर एक्ट्रेस नीतू कपूर ( Neetu Kapoor ) पति ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor ) को याद करती हुई नज़र आई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पति को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। जिसे पढ़ फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं।
नई दिल्ली। 4 नवंबर को पूरे देश में करवा चौथ ( Karwa Chauth 2020 ) का पर्व बेहद ही धूमधाम के साथ मनाया गया। बॉलीवुड में भी त्योहार की खूब धूमधाम देखने को मिली। इस मौके पर अधिकतर अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया पर अपने पति संग तस्वीरें और कई वीडियोज भी शेयर की। इस खास मौके पर गुज़रे जमाने की खूबसूरत एक्ट्रेस नीतू कपूर ( Neetu Kapoor ) भी पति ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor ) को याद करते हुए दिखाई दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पूरे परिवार संग एक खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए एक खूबसूरत मैसेज भी लिखा है।
एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Neetu Kapoor Instagram ) पर एक तस्वीर पोस्ट की है। फोटो में उनके साथ करीना कपूर खान, रिद्धिमा कपूर, नीतू कपूर, रणधीर कपूर नज़र आ रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा है कि परिवार के साथ करवा चौथ। आपको बेहद मिस करती हूं कपूर साहब। इसी के साथ उन्होंने दो दिल के और एक फूल का इमोजी बनाया है। नीतू द्वारा शेयर की गई फोटो का कैप्शन पढ़कर फैंस भी काफी इमोशनल हो रहे हैं।
बता दें 30 अप्रैल 2020 को लंबी बीमारी के चलते उनका देहांत हो गया था। वह काफी समय से कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थे। उनका करीबन 1 साल तक इलाज भी चल रहा था। इस दौरान एक्टर रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी दिखाई दी थीं। वह पूरे परिवार के साथ हर पूजा पाठ का भी हिस्सा बनी हुई दिखाई दीं। खबरों की मानें तो जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।