जानकारी के अनुसार अश्लील वीडियो बनाने के चलते गिरफ्तार हुई पूनम पांडे और सैम बॉम्बे को जमानत मिल चुकी है। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद मुचलका भरने के बाद ही दोनों को छोड़ दिया गया था। बताया जा रहा है कि दोनों ने ही 20-20 हज़ार रुपये दिए हैं। लेकिन इस बीच पुलिस अधिकारी ने इस बात की भी जानकारी दी है कि कपल को अभी गोवा से बाहर जाने की अनुमति नहीं मिली है। उन्हें जाने से पहले पुलिस को सूचित करना होगा।