बॉलीवुड

पति के निधन के बाद टूट गई थीं नीतू कपूर, बिना शराब पिए नींद नहीं आती थी! बयां किया दर्द

Neetu Kapoor reacts to horrible’ trolling: पति के निधन के बाद नीतू कपूर पूरी तरह टूट गई थीं। उस मुश्किल वक्त में उनका दिल और दिमाग दोनों भारी दर्द से भरे हुए थे। इस दर्दनाक दौर में उन्होंने अपनी भावनाओं को खुलकर बयां किया है, जो अब खूब वायरल हो रहा है।

less than 1 minute read
May 08, 2026
नीतू कपूर ने अपने दर्द को किया बयां (फोटो सोर्स: x)

Neetu Kapoor reacts to horrible’ trolling : एक्ट्रेस नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर के निधन के बाद अपनी जिंदगी के एक कठिन दौर को पार कर, 9 साल बाद फिल्म 'जुग जुग जियो' से एक्टिंग में वापसी की। हालांकि, उनकी इस वापसी का वेलकम नहीं हुआ, बल्कि सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कई लोग ये सवाल उठाने लगे कि उन्होंने अपने गहरे दुख के बाद काम पर इतनी जल्दी कैसे लौट आईं। नीतू ने हाल ही में सोहा अली खान के यूट्यूब शो 'ऑल अबाउट हर' में इस विषय पर खुलकर अपनी बात कही।

ये भी पढ़ें

क्या फेक था स्टारडम का डिजिटल क्रेज? टेलर स्विफ्ट-काइली सहित कई स्टार्स को लगा झटका, करोड़ों फॉलोअर्स गायब

मैं बहुत बुरी हालत में थी-नीतू कपूर

शो के दौरान नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ थीं। नीतू ने बताया कि ऋषि के जाने के बाद वो मानसिक रूप से टूट चुकी थीं। उन्होंने कहा, "मैं बहुत बुरी हालत में थी। जब लोग कहते थे कि 'ओह, वो चले गए और वह काम पर लग गईं', तो मुझे बहुत दुख होता था। वे नहीं जानते कि मैंने ऐसा क्यों किया।"

अपडेट अभी जारी है...

Updated on:
08 May 2026 03:40 pm
Published on:
08 May 2026 03:39 pm
Also Read
View All