8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या फेक था स्टारडम का डिजिटल क्रेज? टेलर स्विफ्ट-काइली सहित कई स्टार्स को लगा झटका, करोड़ों फॉलोअर्स गायब

Instagram Viral News: हाल ही में स्टारडम के डिजिटल क्रेज में बड़ा झटका लगा है, क्योंकि कई बड़े सितारों के फॉलोअर्स की संख्या में अचानक भारी कमी देखी गई है। टेलर स्विफ्ट, काइली जेनर जैसे मशहूर सेलिब्रिटीज के करोड़ों फॉलोअर्स अचानक गायब हो गए, जिससे यह सवाल उठने लगे कि क्या ये ऑनलाइन फैन फॉलोइंग असली थी या केवल एक डिजिटल दिखावा।

2 min read
Google source verification
क्या फेक था स्टारडम का डिजिटल क्रेज? टेलर स्विफ्ट-काइली सहित कई स्टार्स को लगा झटका, करोड़ों फॉलोअर्स गायब

इंस्टाग्राम से कई स्टार्स के करोड़ों फॉलोअर्स हुए गायब(फोटो सोर्स: x के @PopHubOfficial अकाउंट से)

Instagram Viral News: सोशल मीडिया की दुनिया में इंस्टाग्राम ने 2026 में एक ऐसा कदम उठाया है जिसने पूरी दुनिया के सेलेब्रिटीज, इन्फ्लुएंसर्स और ब्रांड्स को झकझोर कर रख दिया है। बता दें, प्लेटफॉर्म ने बड़े पैमाने पर एक सफाई अभियान चलाया जिसमें लाखों ऐसे अकाउंट्स हटा दिए गए जो या तो लंबे समय से बंद थे या पूरी तरह फर्जी और ऑटोमेटेड थे। इस एक्शन का नतीजा ये हुआ कि दुनिया के सबसे बड़े सितारों के फॉलोअर्स रातोंरात लाखों में कम हो गए।

इंस्टाग्राम के इस फैसले का क्या मतलब है

इंस्टाग्राम के इस फैसले का मतलब प्लेटफॉर्म पर असली और ऑथेंटिक एंगेजमेंट को बढ़ावा देना है। आज के दौर में कई लोग बॉट्स का यूज करके फॉलोअर्स, लाइक्स और कमेंट्स को आर्टिफिशियल तरीके से बढ़ाते हैं जिससे असली आंकड़े भ्रामक हो जाते हैं। दरअसल, इंस्टाग्राम ये चाहता है कि प्लेटफॉर्म पर जो भी इंटरेक्शन हो वो सच्चे उपयोगकर्ताओं से हो। इसी मकसद से ये बड़ी सफाई की गई है।

बता दें, इस फैसले से सबसे ज्यादा असर अमेरिकी इन्फ्लुएंसर, एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन काइली जेनर पर पड़ा। खबरों के मुताबिक उनके अकाउंट से करीब 14 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स एक झटके में गायब हो गए। ये देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए।

कई और बड़े नाम भी इस सफाई की चपेट में आए

इतना ही नहीं, सिर्फ काइली जेनर ही नहीं, कई और बड़े नाम भी इस सफाई की चपेट में आए। सेलेना गोमेज के करीब 6 मिलियन फॉलोअर्स कम हुए। टेलर स्विफ्ट के 279 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स घटकर 275 मिलियन के करीब पहुंच गए यानी करीब 41 लाख फॉलोअर्स रातोंरात गायब हो गए।

जेनिफर लोपेज के भी करीब 34 लाख फॉलोअर्स गायब हुए। सीथ ही, एरियाना ग्रांडे, बियॉन्से, जस्टिन बीबर, प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर असली फॉलोअर्स ही मायने रखते हैं

बता दें, इंस्टाग्राम के इस कदम से एक बात स्पष्ट हो गई है कि सोशल मीडिया पर असली फॉलोअर्स ही मायने रखते हैं। बड़े-बड़े नामों के फॉलोअर्स घटने से ये भी जाहिर हुआ कि कितनी बड़ी संख्या में फर्जी अकाउंट्स उनसे जुड़े हुए थे। हालांकि, इंस्टाग्राम का ये कदम सोशल मीडिया इंडस्ट्री में एक बड़े बदलाव की शुरुआत है जहां नंबरों का खेल अब पारदर्शी होता जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग