बॉलीवुड

नेहा धूपिया ने खोला अंगद से शादी का ‘खौफनाक राज

अभिनेत्री ने कहा, 'मेरे लिए 'ब्राइडजिल्ला' क्षण था
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2018, 9:03 PM IST
Neha Dhupia
Neha Dhupia

अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन नेहा धूपिया ने अभिनेता और अपने खास दोस्त अंगद बेदी के साथ 10 मई को हुई शादी का राज खोला। उन्होंने इसे एक 'खौफनाक' अनुभव बताया।

मेरे लिए ब्राइडजिल्ला क्षण था:
अपने 48 घंटों का अनुभव साझा करते हुए अभिनेत्री ने कहा, 'मेरे लिए 'ब्राइडजिल्ला' क्षण था, क्योंकि मैं 48 घंटे शादी की तैयारियों में जुटी थी। मैंने लगभग इसे एक प्रस्तुति की तरह माना- जैसे आपके प्रबंधक आपको कहते हैं कि दुल्हन बनकर दिल्ली पहुंचें। यह खौफनाक था, लेकिन निर्णय सही थी। मैं हमेशा से पिंक पोशाक पहनकर शादी करना चाहती थी और मैंने अपने पति को लहंगे से पगड़ी और रूमाल मेल कराने को कहा।'

शादी के एक रात पहले की मजेदार कहानी:
उन्होंने कहा, 'शादी की एक रात पहले की मजेदार कहानी है, क्योंकि मेरा लहंगा दिल्ली पहुंचाना था और वहां आंधी चल रही थी, इसलिए लहंगा नहीं पहुंच पाया। जैसे कहते हैं कि यह एक 'सीक्रेट' शादी थी, जिसे उन्होंने अगली सुबह डिलीवर करने को कहा गया, जिससे मैं सहमत नहीं थी और मैंने बताया कि शादी सुबह 9 बजे है। मैं रो रही थी और तभी लहंगा वाला कार्टन आ गया। उन्होंने कहा कि इस तरह शादी से पहले का अनुभव 'खौफनाक' रहा।

नेहा ने कराया बोल्ड फोटोशूट:
बता दें कि कुछ समय पहले ही नेहा धूपिया एक मैगजीन के कवर पेज पर नजर आई थी। जिसमें उन्होंने वाइन कलर के कपड़े पहने थे। अब एक बार फिर नेहा ने कवर पेज के लिए ठीक वैसा ही फोटोशूट करवाया है। नेहा अपने इस फोटोशूट की एक तस्वीर में बाथटब तो दूसरी तस्वीर में वह बैड पर लेटी नजर आ रही हैं। आप सभी को बता दें कि नेहा की इस फोटोशूट की तस्वीरों को मैक्सिम इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नेहा का लुक काफी सेक्सी हैं।

प्रेग्नेंसी की खबरें:
नेहा धूपिया की गुपचुप शादी ने सभी को हैरान कर दिया था। बता दें कि नेहा और अंगद की शादी से कहीं ज्यादा नेहा की प्रेग्रेंट होने की खबर चर्चा में रही है। वहीं लोगों ने नेहा के शादी में हुई जल्दबाजी को भी नेहा की प्रेग्रेंट होने की बात से भी जोड़ रहे हैं। हालांकि नेहा के पिता ने इन खबरों को अफवाह बताया।

Published on:
Also Read
View All
शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’