बॉलीवुड

रोज डे पर पत्नी Neha Kakkar संग रोमांटिक हुए रोहनप्रीत सिंह, बोले- ‘मेरी जिंदगी को खूबसूरत बनाने के लिए शक्रिया’

नेहा कक्कड़ ( Neha Kakkar ) और रोहनप्रीत सिंह ( Rohanpreet Singh ) सेलिब्रेट कर रहे हैं वैंलटाइन वीक रोज डे सेलिब्रेट करते हुए हुए कपल ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें हुईं वायरल
2 min read
• •
Updated: 8 Feb 2021, 8:27 AM IST
Neha Kakkar And Rohanpreet Singh Celebrate Valentines Week
Neha Kakkar And Rohanpreet Singh Celebrate Valentines Week

नई दिल्ली। बीते दिन से वैलेंटाइन वीक ( Valentine Week ) की शुरूआत हो गई है। रोज डे के साथ हुआ यह वीक अब 14 फरवरी को वैलेंटाइन के रूप में पूरा होगा। इन दिनों लव बर्ड्स काफी एक्साइटेड रहते हैं। वह अलग-अलग अंदाज में अपने पार्टनर को अपने प्यार का इज़हार करते हैं। वहीं बॉलीवुड में भी वैलेंटाइन की रौनक देखने को मिली रही हैं। सिंगर नेहा कक्कड़ ( Neha Kakkar ) और उनके पति रोहनप्रीत सिंह ( Rohanpreet Singh ) जो कि न्यूली मैरिड कपल भी रोज डे मनाते हुए नज़र आए। नेहा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है। जिसमें वह गुलाब संग पोज देती हुईं दिखाई दे रही हैं।

नेहा कक्कड़ ने अपने ऑफशियल इंस्टाग्राम ( Neha Kakkar Instagram ) पर वीडियो पोस्ट की है। वीडियो में नेहा हाथों में गुलाब लिए बैठीं हैं। साथ ही वीडियो में नेहा ने रोहन संग कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। वीडियो को शेयर करते हुए नेहा लिखती हैं- 'तुमने मुझे पूरा किया है रोहनप्रीत सिंह। हैप्पी रोज डे।'

रोहनप्रीत सिंह ने भी बड़े खूबसूरत अंदाज में पत्नी नेहा को रोज डे विश किया। नेहा को विश करते हुए रोहनप्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी की तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वह नेहा को सफेद गुलाब देते हुए नज़र आ रहे हैं। तस्वीर पर रोहन लिखते हैं कि 'हैप्पी रोज डे मेरी ब्यूटीफुल नेहू जी।'

रोहनप्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर भी पोस्ट की है। जिस पर नेहा ने लिखा है कि उनके पति रोहन सबसे बेस्ट हैं।

रोहनप्रीत सिंह ने नेहा संग अपनी एक और तस्वीर पोस्ट की हैं। जिसमें वह नेहा को 'प्रपोज डे' ( Propose Day ) विश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रोहन ने नेहा के लिखा है- 'हैप्पी प्रपोज डे माय लव। मेरी लाइफ को सुंदर बनाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया।'

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन