बॉलीवुड

रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस संभालते नजर आए निक जोनस, वीडियो देख फैंस हुए कायल

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। प्रियंका और निक जब हाल ही एक अवॉर्ड शो में शामिल हुए तो रेड कार्पेट पर ऐक्ट्रेस की ड्रेस अटक गई। तब निक ने देखिए कैसे संभाला।

2 min read
Nick Jonas and Priyanka Chopra

नई दिल्ली: बॉलीवुड और हॉलीवुड की फेमस जोड़ी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) हाल ही में अपनी तलाक की झूठी खबरों के बीच एक अवॉर्ड फंक्शन में नजर आए। दोनों ने रेड कार्पेट पर खूब रोमांटिक पोज दिए। वहीं, इस दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसका वीडियो (Nick Jonas and Priyanka Chopra Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और जिस पर फैंस उन पर खूब प्यार बरसा रहे है।

लोग निक जोनस की तारीफ कर रहे हैं

दरअसल प्रियंका हाल ही निक जोनस के साथ ब्रिटिश फैशन अवॉर्ड्स 2021 में पहुंचीं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस रेड कार्पेट पर अटक गई। निक ने जब यह देखा तो वह तुरंत ही उनकी ड्रेस ठीक करने लगे। निक से इस अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग निक जोनस की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें 'जेंटलमैन' बता रहे हैं।

इस अवॉर्ड सेरिमनी में प्रियंका चोपड़ा पूरी तरह छाई हुई थीं। खुद निक जोनस ने भी प्रियंका को इस शो का स्टार बताया है। प्रियंका संग फोटो शेयर करते हुए निक ने कैप्शन लिखा- स्टार ऑफ द शो। प्रियंका ने इवेंट में टॉप टू बॉटम प्रिंटेड बॉडी सूट पहना है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ओवरकोट कैरी किया, जिसमें लंबी टेल है।

प्रियंका ने निक के साथ किया जोक क्रैक

बता दें कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा हाल ही 'जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट' को लेकर भी चर्चा में थीं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज किए गए इस शो में प्रियंका, पति निक को रोस्ट करती दिखी थीं। शो में प्रियंका ने बच्चों को लेकर एक ऐसा जोक क्रैक किया कि निक के चेहरे का रंग ही उड़ गया।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि कहा था कि 'सिर्फ हम ही एक कपल हैं, जिसके बच्चे नहीं हैं। इसलिए मैं यह अनाउंस करने के लिए ऐक्साइटेड हूं कि मैं और निक एक्सपेक्ट कर रहे हैं....'इतना सुनते ही निक की हालत खराब हो गई और तभी प्रियंका ने आगे कहा- आज रात पीने और कल तक सोने के लिए।

Also Read
View All