श्वेता ने अपने एक कॉलम में खुद के एक्टिंग क्षेत्र में न आने के बारे में बताया था कि वो अक्सर अपनी मां के साथ सेट पर जाती थीं। स्कूल के दिनों में वो नाटक में हिस्सा भी लेती थीं, लेकिन एक बार वो नाटक के क्लाइमेक्स में अपना शॉट भूल गईं। जिसके बाद उनके भीतर इतना डर बैठ गया कि इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी ही बना ली। इसके बाद तो कैमरा, एक्शन जैसे शब्द उन्हें अच्छे ही नहीं लगे।