1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस एक्ट्रेस से बेहद प्यार करते थे करण जौहर, सिर्फ एक बार कहने पर पहाड़ से लगा दी थी छलांग

एक बार करण जौहर ने अपने ही चैट शो 'कॉफी विद करण' में खुद की पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था कि वो एक एक्ट्रेस सेे बेहद प्यार करते थे और उसके कहने पर पहाड़ से छलांग लगा दी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 30 Nov 2021, 10:56 AM IST

Know About Director Karan Johar First Love

Karan Johar

नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) इंडस्ट्री के उन स्टार्स में से हैं, जो बिना किसी झिझक के बेबाकी से हर मुद्दे पर अपनी बात कैमरे के सामने कहते हैं। ऐसे ही उन्होंने न जाने कितने खुलासे किए है। ऐसे ही एक बार करण जौहर ने अपने ही चैट शो 'कॉफी विद करण' में खुद की पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। आइये जानते हैं इसके बारे में।

कई सुपरहिट फिल्में डायरेक्‍ट कर चुके हैं

मुंबई में जन्में करण जौहर के पिता यश जौहर बॉलीवुड फिल्‍मों के निर्माता और धर्मा प्रोडक्‍शन्‍स के संस्‍थापक थे। उनकी मां का नाम हीरू जौहर है। करण ने मुंबई के ग्रीनलान्‍स हाई स्‍कूल किया। इसके बाद करण ने एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनॉमिक्‍स से पढ़ें हैं और फ्रेंच में मास्‍टर्स की डिग्री ले चुके है। करण कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना, माय नेम इज खान, स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर, बॉम्‍बे टॉकीज जैसी कई सुपरहिट फिल्में डायरेक्‍ट कर चुके हैं।

एक लड़की से बेहद प्यार करते थे

एक बार करण ने अपने ही शो 'कॉफी विद करण' में करण ने अपने पहले प्यार को लेकर चौंकाने खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वो एक लड़की से बेहद प्यार करते थे, जो एक फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। करण ने ये भी बताया कि इस लड़की के कहने पर उन्होंने पहाड़ से छलांग तक लगा दी थी। करण जौहर का पहला प्यार कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना थीं। इस बारे में ये दोनों कॉफी विद करण में भी बात करते नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: शाही परिवार से होने के बावजूद एक कंपनी में ये जॉब करते थे सैफ अली खान

वहीं, इस बारे में ट्विंकल खन्ना ने भी अपनी किताब मिस फनी बोन्स में लिखा है। ट्विंकल ने बताया है कि करण उनसे एकतरफा प्यार करते थे। वो और करण जौहर एक ही बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते थे। उन्होंने ये खुलासा भी किया था कि करण को हमेशा भूख लगती थी और वो ट्विंकल से कैंटीन से खाना चुराने के लिए कहते थे।

यह भी पढ़ें: हेमा मालिनी को धर्मेंद्र से शादी के बाद हुआ था इस बात का पछतावा, खुद को ऐसे देती थीं तसल्ली