बॉलीवुड

निकिता रावल को फैन ने जबरदस्ती किया Lip Kiss, अभिनेत्री की हालत हुई खराब, डर से कांपी

Nikita Rawal Video: रेड कार्पेट पर अभिनेत्री निकिता रावल के साथ एक बेहद डराने वाली घटना घटी है। एक महिला फोटो खिंचवाले के लिए आई थी और जबरन एक्ट्रेस को लिप-किस कर लिया। इसके बाद निकिता बेहद डरी हुई नजर आईं।
2 min read
Aug 09, 2026
nikita rawal lip kissed by female fan in red carpet actress scared video
एक्ट्रेस निकिता रावल को महिला फैन ने किया किस (Photo Source- @neeridresi)

Nikita Rawal kissed by female fan: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री निकिता रावल (Nikita Rawal) के साथ एक बेहद अजीब और असहज करने वाली घटना घटित हुई है। एक्ट्रेस पैपराजी और फोटोग्राफर्स के सामने पोज दे रही निकिता रावल को एक फीमेल फैन ने अचानक उनके होठों पर किस कर लिया। इस अचानक घटित हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कमेंट कर रहे हैं और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

निकिता रावल के साथ महिला फैन ने की जबरदस्ती

मुंबई में शनिवार, 8 अगस्त को आयोजित हुए अवॉर्ड शो के रेड कार्पेट यह पूरी घटना घटी। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद चश्मदीदों के अनुसार, निकिता रावल रेड कार्पेट पर मीडिया फोटोग्राफर्स के सामने हंसते हुए पोज दे रही थीं। तभी भीड़ में से एक महिला फैन उनके करीब आई और उनके साथ सेल्फी लेने की गुजारिश करने लगी। एक्ट्रेस ने बेहद प्यार से मुस्कुराते हुए उस फैन के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए सहमति दे दी। दोनों कैमरों के लिए पोज दे ही रहे थे कि स्थिति अचानक बदल गई और महिला फैन ने अभिनेत्री के करीब आकर उनका ध्यान भटका दिया।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला फैन ने पहले निकिता के गाल पर किस किया और फिर अचानक उन्हें अपनी तराफ खींचकर उनके होठों पर जबरदस्ती किस करने लगीं। अचानक हुए इस घटनाक्रम से निकिता बेहद हैरान रह गईं। निकिता ने खुद को उस फैन से अलग करने और उसे दूर धकेलने की पूरी कोशिश की, लेकिन फैन ने उन्हें पकड़े रखा और दोबारा किस करने लगी। इस दौरान एक्ट्रेस काफी घबरा गईं और परेशान हो गईं। आखिरकार किसी तरह बातचीत खत्म कर वह महिला फैन वहां से चली गई।

घटना के बाद सदमे में दिखीं अभिनेत्री

इस अचानक हुई घटना के बाद निकिता रावल कुछ देर के लिए बिल्कुल स्तब्ध रह गईं। रेड कार्पेट पर मौजूद फोटोग्राफर पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरों में रिकॉर्ड करते रहे। उनकी टीम भी स्टेज पर आ गईं और निकिता को वहां से ले गईं। लेकिन इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Updated on:
09 Aug 2026 09:35 am
Published on:
09 Aug 2026 09:27 am