
Ramayana Photo Viral: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर नीतेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। मुंबई में भव्य सेट तैयार किया गया है। इसी दौरान शूटिंग सेट से तस्वीरें लीक हो गई हैं। इसमें फैंस को जो सबसे ज्यादा शॉकिंग खबर मिली हैं वो अरुण गोविल की है। एक्टर मेरठ सीट से टिकट मिलने के बाद 'रामायण' फिल्म में बड़ा रोल करते नजर आ रहे हैं।
फिल्म रामायण में राम के किरदार में रणबीर कपूर होंगे तो सीता के रोल में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी हैं। वहीं, हाल ही में खबरें आई थी कि केकई के रोल में लारा दत्ता होंगी। अब जो सेट से तस्वीरें लीक हुईं हैं। उसमें अरुण गोविल भी एक अहम रोल में नजर आ रहे हैं अरुण गोविल फिल्म रामायण में राजा दशरथ का रोल निभाते नजर आएंगे।
वहीं, सूर्पनखा के रोल में एक्ट्रेस शीबा चड्ढा भी होंगी। जो तस्वीरे लीक हुईं हैं उसमें डायरेक्टर नितेश तिवारी को अपने निर्देशक की कुर्सी पर बैठकर प्रोडक्शन की देखरेख करते हुए देखा जा रहा है। लीक हुई फोटोज में बड़ा सा सेट भी दिखाया गया है, जो इस पौराणिक फिल्म की भव्यता को दर्शाता है।