बॉलीवुड

अश्लील गाने पर विवाद के बीच नोरा फतेही और बादशाह ने साथ में उठाया ये कदम, फैंस को मिला सरप्राइज

Nora Fatehi-Badshah Concert Amid Vulgar Song Row: बॉलीवुड की डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही और रैपर बादशाह एक साथ फैंस को सरप्राइज देने के लिए आ गए। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
Mar 23, 2026
Nora Fatehi-Badshah Concert Amid Vulgar Song Row (सोर्स- एक्स)

Nora Fatehi-Badshah Concert Amid Vulgar Song Row: हाल ही में बॉलीवुड की ग्लोबल डांसिंग स्टार नोरा फतेही और मशहूर रैपर बादशाह पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। नोरा और बादशाह अपने-अपने गानों की वजह से विवादों में हैं। इसी बीच दोनों एक साथ हाल ही में नजर आए।

ये भी पढ़ें

एयरपोर्ट पर थप्पड़ से डाकुओं के गन प्वाइंट तक, कभी ऋतिक से लिया पंगा तो कभी करण जौहर से भिड़ीं, विवादों की भी ‘क्वीन’ रहीं कंगना रनौत

दोनों ने साथ में दी लाइव परफॉर्मेंस (Nora Fatehi-Badshah Concert Amid Vulgar Song Row)

एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गए, जब दोनों ने अपने-अपने गानों पर हुए विवादों के बीच जबरदस्त लाइव परफॉर्मेंस देकर दर्शकों को सरप्राइज कर दिया। 22 मार्च हुए इस कॉन्सर्ट में नोरा की एंट्री ने माहौल को पूरी तरह बदल दिया और फैंस खुशी से झूम उठे।

विवादों में घिरे हुए नोरा और बादशाह

दरअसल, ये कॉन्सर्ट उस समय हुआ जब दोनों कलाकार हाल ही में अपने-अपने गानों को लेकर विवादों में घिरे हुए थे। नोरा फतेही का गाना सरके चुनर तेरी सरके, जो 'केडी: द डेविल' फिल्म का हिस्सा है और जिसमें उनके साथ संजय दत्त नजर आए थे, कुछ लोगों को इसके बोल आपत्तिजनक लगे। सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर काफी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

बादशाह के गाने पर विवाद (Nora Fatehi-Badshah Concert Amid Vulgar Song Row)

वहीं दूसरी तरफ बादशाह का हरियाणवी गाना 'टटीरी' भी विवादों में आ गया था। इस गाने में इस्तेमाल किए गए शब्दों, इशारों और स्कूल यूनिफॉर्म में दिखाई गई लड़कियों के विजुअल्स को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई। विवाद बढ़ने के बाद दोनों कलाकारों ने अपने-अपने गानों को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी।

दोनों को साथ देख दर्शन हुए हैरान

इन सबके बीच लंदन में हुए कॉन्सर्ट के दौरान नोरा फतेही का स्टेज पर अचानक पहुंचना दर्शकों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था। उन्होंने सुपरहिट गाना 'गर्मी' पर शानदार डांस परफॉर्मेंस दी, जो 'स्ट्रीट डांसर 3डी' फिल्म का लोकप्रिय ट्रैक है। इस गाने में उनके साथ वरुण धवन भी नजर आए थे और इसे बादशाह और नेहा कक्कड़ ने आवाज दी थी। स्टेज पर दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया।

सोशल मीडिया पर हटे कई लिंक (Nora Fatehi-Badshah Concert Amid Vulgar Song Row)

हालांकि कॉन्सर्ट की चमक के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई। हरियाणा पुलिस ने बादशाह के विवादित गाने 'टेटीरी' से जुड़े सोशल मीडिया कंटेंट पर सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में लिंक हटवाए। अधिकारियों के मुताबिक अब तक कुल 857 लिंक हटाए जा चुके हैं, जिनमें 154 यूट्यूब वीडियो और 703 इंस्टाग्राम रील्स शामिल हैं। यह कार्रवाई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस भेजने के बाद की गई।

ये भी पढ़ें

‘धुरंधर’ की ‘यलीना’ का खुला रहस्य! भारतीय स्पाई से हुई शादी, अब तक जिंदा है नाबिल गबोल?

Updated on:
23 Mar 2026 02:30 pm
Published on:
23 Mar 2026 02:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर