बॉलीवुड

अश्लील गाना नोरा फतेही के लिए बना जी का जंजाल, होगी डिपोर्ट? मंत्रालय पहुंची 10 वकीलो की टीम

Nora Fatehi: एक्ट्रेस नोरा फतेही का गाना सरके चुनर तेरी पर विवाद बढ़ता जा रहा है। पहले उनकी बैन की मांग हुई थी। अब नोरा के वर्क परमिट को को रद्द करने के लिए मांग की गई है। 10 वकीलों का ग्रुप मंत्रालय पहुंचा और यह डिमांड की।
3 min read
Mar 23, 2026
Nora Fatehi obscene song sarke chunar a Major Ordeal demand for Deported 10 Lawyers team Reaches Ministry
नोरा फतेही के लिए मुसीबत बना गाना

Nora Fatehi Controversial Song: बॉलीवुड की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही के लिए एक गाना जी का जंजाल बना हुआ है। फिल्म द केडी डेविल का अश्लील गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' की वजह से एक्ट्रेस एक बार फिर कानूनी पचड़ों में फंसती नजर आ रही हैं। गाने के लेकर विवाद अब इतना बढ़ गया है कि नोरा को भारत से बाहर निकालने तक की मांग होने लगी है। कहा जा रहा है कि नोरा का वर्क परमिट रद्द किया जाए। इस गाने के हिंदी वर्जन में इस्तेमाल किए गए 'अश्लील' शब्दों ने सोशल मीडिया से लेकर मंत्रालय तक हड़कंप मचा दिया है। 

नोरा फतेही के लिए अश्लील गाना बना मुसीबत (Nora Fatehi Controversial Song)

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 वकीलों के एक ग्रुप ने इस मामले में सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय का दरवाजा खटखटाया है। वकीलों ने मांग की है कि नोरा फतेही का वर्क परमिट तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए और उन्हें भारत से डिपोर्ट (निर्वासित) कर दिया जाए। याचिका में तर्क दिया गया है कि नोरा ने एक विदेशी नागरिक होने के नाते भारत में काम करने के विशेषाधिकार का दुरुपयोग किया है। वकीलों का कहना है कि यह गाना न केवल सार्वजनिक नैतिकता के खिलाफ है, बल्कि महिलाओं की गरिमा को भी ठेस पहुंचाता है।

सरकार ने लगाया बैन, महिला आयोग भी सख्त (NCW Big Action Against Nora Fatehi)

विवाद की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार ने इस गाने पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और सेंसर बोर्ड (CBFC) को भी इस संबंध में शिकायत भेजी गई हैं। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि इस पूरे विवाद में फिल्म के मेकर्स और गाने में नजर आए अभिनेता संजय दत्त के खिलाफ उतना कड़ा रुख नहीं देखा जा रहा है, जितना नोरा फतेही को निशाना बनाया जा रहा है।

गीतकार ने निर्देशक पर फोड़ा ठीकरा (Nora Fatehi work permit in india faces trouble)

इस बीच, गाने के लेखक रकीब आलम ने अपना बचाव करते हुए सारा दोष फिल्म के निर्देशक 'प्रेम' पर मढ़ दिया है। उनका आरोप है कि निर्देशक ने कन्नड़ बोलों का जबरन 'वर्ड-टू-वर्ड' हिंदी अनुवाद करवाया, जिसकी वजह से अर्थ का अनर्थ हो गया और बोल अश्लील हो गए।

नोरा फतेही ने वीडियो किया शेयर (Nora Fatehi work permit demand Cancel)

भारी ट्रोलिंग और कानूनी धमकियों के बीच नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है। नोरा का कहना है कि उन्होंने यह गाना तीन साल पहले कन्नड़ भाषा में शूट किया था और उन्हें इसके हिंदी अनुवाद के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "मैंने इस गाने के लिए इसलिए हां कहा था क्योंकि यह एक बड़ी फिल्म थी और इसमें संजय दत्त जैसे दिग्गज कलाकार थे। मुझे नहीं पता था कि बाद में इसके बोलों को इस तरह पेश किया जाएगा।" फिलहाल, गृह मंत्रालय की ओर से इस याचिका पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन नोरा के लिए आने वाले दिन काफी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।







नोरा की सफाई: "मुझे हिंदी वर्जन का पता नहीं था"

Updated on:
23 Mar 2026 01:43 pm
Published on:
23 Mar 2026 01:43 pm