बॉलीवुड

PADMAAVAT: ईट का जवाब पत्थर से देगी करणी सेना ..भंसाली की बढ़ सकती है मुश्किलें!

करणी सेना फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म के विरोध में अब करणी सेना भंसाली की मां पर फिल्म बनाने वाली है।
2 min read
• •
Updated: 26 Jan 2018, 12:26 PM IST
padmaavat sucess sanjay leela bhansali
padmaavat sucess sanjay leela bhansali

बहुत पुरानी कहावत है ईट का जवाब पत्थर से। करणी सेना भी तमाम विरोधों के बाद अब फिल्म का विरोध करने का नया तरीका अपना लिया है। करणी सेना अब फिल्म का जवाब फिल्म से ही देने जा रही है। 'पद्मावत' के जवाब में लीला की लीला।' दरअसल करणी सेना फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म के विरोध में अब करणी सेना भंसाली की मां पर फिल्म बनाने वाली है।

अलाउद्दीन खिलजी की बीवी को ये काम करते हुए छिप—छिपकर देखता था ये गुलाम
भंसाली की मां पर फिल्म बनाने का ऐलान चित्तोडगढ़ में करणी सेना ने किया। इस फिल्म का निर्देशन अरविदं व्यास करेगें। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग राजस्थान और मुम्बई में की जाएगी। करणी सेना के कहना है कि इस फिल्म को बनाने का कारण भंसाली को नारी के अपमान का अहसासा कराना है।

बता दें कि तमाम विरोधों के बावजूद फिल्म पद्मावत २५ जनवरी को कुछ राज्यों को छोड़ पूरे देश में रिलीज हो चुकी है और फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म का जितना विरोध हुआ उसका फायदा उल्टा फिल्म को ही पहुंचा है।

गौरतलब है कि फिल्म को लेकर कुछ राजपूत गुटों जैसे 'करणी सेना' ने आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि फिल्म की कहानी रानी 'पद्मावती' पर फिल्माई गई है। फिल्म में कुछ अंतरंग सीन्स पद्मावती का खिलजी के साथ भी फिल्माया गया है जो इतिहास के साथ एक खिलवाड़ है। इसके बाद विवाद बढ़ता गया,कुछ राज्यों में तो फिल्म बैन भी कर दी गई। पहले फिल्म को 1 दिसंबर को रिलीज होना था।लेकिन विवाद को बढ़ता देख फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीजिंग डेट को आगे खिसकाना ही सही समझा।फिल्म में दीपिका पादुकोण से लेकर शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य किरदार में हैं।

Updated on:
26 Jan 2018, 12:26 PM IST
Published on: