4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Republic Day 2018 LIVE : गणतंत्र अमर रहे के नारों से गूंजा शहर- देखें लाइव वीडियो

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस हेमंत गुप्ता ने किया ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 26 Jan 2018, 10:54 AM IST

Republic Day 2018 LIVE updates India

Republic Day 2018 LIVE updates India

जबलपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज यहां पं. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम राइट टाउन में आयोजित भव्य एवं गरिमामय समारोह में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री गोपाल भार्गव ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। परम्परागत भारतीय परिधान में सजी बालिकाओं ने वंदे मातरम पर शास्त्रीय शैली का समूह-नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने तिरंगे के तीन रंगों वाले गुब्बारे मुक्त गगन में छोड़े। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पुस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया। जबलपुर के अलावा नरसिंहपुर और कटनी में भी गड्तंत्र दिवस मनाया गया। इसी क्रम में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस हेमंत गुप्ता ने किया ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी।

छाई देशभक्ति की लहर
गणतंत्र दिवस का माहौल एक दिन पहले से ही शहर में छाया है। हर गली और चौराहों में तिरंगों के रंग में सजी दुकानों ने लोगों में देशप्रेम का जज्बा जगाया। इस बीच जहां बाजारों में तिरंगे पर आधारित कई तरह की एक्सेसरीज देखने को मिली। वहीं पेपर और कपड़े के तिरंगे भी युवाआें ने खूब खरीदे। 26जनवरी की रंगत बाजारों में काफी छाई रही, जिसके चलते हर कोई देशभक्ति के रंग में ही डूबा नजर आया। शहर में लगी गणतंत्र दिवस को लेकर दुकानों में सिटी यंगस्टर्स खरीदारी के लिए पहुंचते नजर आए। इस गणतंत्र के जश्न का गवाह बनने वालों ने एक दिन पहले ही कार, बाइक और स्कूटर में तिरंगे के बैच और स्टैंड लगाए।

यहां से आया मंत्री भार्गव का काफिला
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव का काफिला सर्किट टाउस नम्बर एक से रेलवे पुल क्रमांक दो पर पहुंचे। वहां से वायएमसीए, चंदनवन, तैयबअली चौक, नौदारा ब्रिज, तीन पत्ती, पुराना बस स्टैंड होते हुए एमएलबी के सामने वीआईपी गेट पर पहुंचे। इस दौरान कुछ समय के लिए ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। स्टेडियम में कार्यक्रम शुरू होने से कार्यक्रम समाप्ति के एक घंटे बाद तक स्टेडियम के चारों ओर से गुजरने वाले मार्गों पर पूर्णत: प्रतिबंध कर दिया गया है। लोगों को निर्धारित पार्किंग पर वाहन खड़े कर स्टेडियम तक पैदल पहुंचे।

रंगारंग कार्यक्रमों ने मनमोहा
परेड की सलामी के बाद स्टेडियम में विभिन्न संगठनों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। देशभक्ति, बेटी बचाओ, शिक्षा समेत सामाजिक कुरीतियों से दूरी बनाने के लिए प्रेरित करने वाली झांकियों ने भी लोगों को खूब प्रोत्साहित किया। वहीं कलाकारों ने भी अपने अपने माध्यमों व प्रस्तुतियों से लोगों को देशहित में स्वच्छता, एकता और धर्म जाति के आधार पर न लडऩे की नसीहत दी।
पढ़ा मुख्यमंत्री का संदेश
मंत्री गोपाल भार्गव ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए कहा कि प्रदेश को अग्रणी और विकास की गति से आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। इससे न केवल प्रदेश में रोजगार उपलब्ध होंगे, बल्कि हजारों शिक्षित युवाओं को अपने परिवार को छोड़कर दूर नहीं जाना होगा। वहीं स्वच्छता से ही इस प्रदेश की पहचान बन सके, इसके लिए हम सबको यह जिम्मेदारी लेनी होगी। अच्छे कार्यों के लिए कई लोगों को सम्मानित भी किया गया।