बॉलीवुड

परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा का बेटा 1 महीने का हुआ, कपल ने पहली झलक और नाम का किया खुलासा

Parineeti Chopra And Raghav Chadha Son Name: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के बेटे का जन्म दीवाली से एक दिन पहले 19 अक्टूबर को हुआ था। अब उन्होंने अपने नन्हें लाडले का क्या नाम रखा है वह फैंस को बताया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2025, 12:40 PM IST
Parineeti Chopra And Raghav Chadha
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

Parineeti Chopra And Raghav Chadha Son Name Revealed: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर खुशियों का माहौल है। शादी के बाद कपल ने अपने पहले बच्चे का हाल की में स्वागत किया था, इसकी जानकारी उन्होंने अपने फैंस को दी थी। अब उन्होंने बेटे के नाम का भी खुलासा कर दिया है। साथ ही उसके नाम का मतलब भी लोगों को बताया है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने किया बेटे के नाम का खुलासा

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा का नन्हा बेटा पूरे एक महीने का हो गया है। कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उसका नाम क्या रखा है वह बताया है और अपने नन्हे राजकुमार के छोटे-छोटे पैरों की पहली झलक भी दिखाई है। कपल ने अपने बेटे का नाम बेहद खास और अर्थपूर्ण रखा है।

कपल ने लिखा: "जलस्य रूपम, प्रेमस्य स्वरूपम - तत्र एव नीर। हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली। हमने उसका नाम '𝗡𝗲𝗲𝗿' रखा-  शुद्ध, दिव्य, असीम।" बता दें, यह नाम भारतीय संस्कृति और प्रकृति से जुड़ा हुआ है।

सितारों ने दी शुभकामनाएं

परिणीति और राघव की इस प्यारी सी घोषणा के बाद, फिल्मी हस्तियों और दोस्तों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है। वरुण धवन ने दिल वाले इमोजी बनाकर अपना प्यार जताया, तो कॉमेडियन भारती सिंह ने भी शुभकामनाएं दीं है।

Updated on:
19 Nov 2025, 12:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब