Parineeti Chopra and Raghav Chadha Spotted: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन इनसे जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर आती रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। अब एक्ट्रेस की आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखने के बाद दोनों की अफेयर की खबरें तेज हो गई हैं।
Parineeti Chopra and Raghav Chadha Spotted: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि ये सोशल मीडिया पर हल्ला काटे रहती है। ये कहीं भी जाती हैं कैमरे इनके पीछे पीछे होते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया हालांकि इस दौरान वो अकेली नहीं थीं, उनके साथ आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा भी थे। वैसे ये पहली बार नहीं था जब दोनों को साथ देखा गया हो इससे पहल दोनों डिनर डेट पर साथ देखे गए थे और अब दोनों लंच पर साथ दिखे हैं, जिसके बाद से दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई हैं। ट्विटर पर इनके वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं।
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) दोनों को हाल ही में एक रेस्टोरेंट में आते जाते स्पॉट किया गया। दोनों ने साथ में लंच किया। इससे पहले भी दोनों को डिनर पर साथ देखा गया था।
बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में दोनों ने लंच किया। सामने आई तस्वीरों में पहले राघव बाहर आते दिखाई देते हैं और फिर परिणीति उनके पीछे-पीछे रेस्टोरेंट से बाहर निकलती हुई दिखाई देती हैं।
यह भी पढ़ें- सलमान की हरकतों से परेशान हुए आमिर खान
इस दौरान पैपराजी को देखते ही राघव कैमरे से बचते हुए नजर आए हैं। उनके लंच मीटअप के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और इंटरनेट यूजर्स अनुमान लगा रहे हैं कि क्या उनके बीच कुछ चल रहा है।
इस दौरान परिणीति को ब्लैक कैजुअल में देखा गया तो वहीं राघव चड्ढा (Raghav Chadha) फॉर्मल शर्ट और पैंट पहने दिखे। इससे पहले परिणीति राजनेता के साथ डिनर पर गई थीं। दोनों ने मुंबई के गोरेगांव इलाके में वेस्टिन होटल में डिनर किया था।
हाल ही में परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा को 'भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स' अवार्ड से सम्मानित किया गया है। भारत में यह सम्मान पहली बार किसी को मिला है। परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार सूरज बड़जात्या की मूवी 'ऊंचाई' में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और नीना गुप्ता के साथ देखा गया था। अब वो इम्तियाज अली की 'चमकीला' में दिखाई देंगी।
यह भी पढ़ें- Tiger 3 के बाद कभी साथ काम नहीं करेंगे सलमान और कैटरीना!