बॉलीवुड

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा राजस्थान के इस शहर में लेंगे सात-फेरे, वेन्यू फाइनल करने पहुंची एक्ट्रेस

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding Update : परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई के बाद से ही उनकी शादी पर अटकलें लगाई जा रही हैं। चर्चा है कि कपल ने अपनी ड्रीमी शादी के लिए वेन्यू भी फाइनल कर लिया है।

2 min read
May 28, 2023

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने अपने ड्रीम मैन और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ सगाई कर ली है। दोनों ने 13 मई को दिल्ली में सगाई की थी। अब दोनों की शादी के चर्चे गॉसिप गलियारों में छाए हुए हैं। फैंस को भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का बेसब्र से इंतजार है। इस बीच कपल की शादी पर बड़ा अपडेट आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने अपनी ड्रीमी शादी का वेन्यू फाइनल कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खबर है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा राजस्थान के उदयपुर में शादी करने वाले हैं। ऐसे में शादी का वेन्यू फाइनल करने के लिए एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ शनिवार को उदयपुर पहुंची। जहां वह उदयपुर के होटल लीला पैलेस में रुकी थीं। जबकि परिणीति की फैमिली उदयविलास पैलेस में रुकी थी।

परिणीति चोपड़ा ने अपनी फैमिली के साथ लंच किया और अपने होटल चली गईं। खबर है कि एक्ट्रेस अपनी शादी का वेन्यू फाइनल करने के लिए पहुंची थीं। वहीं, सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आ रहे हैं। इस तरह से दोनों मिलकर राजस्थान में अपनी शादी के लिए वेन्यू फाइनल करेंगे।

बताया ये भी जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा ने इस दौरान टूरिज्म डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर शिखा सक्सेना से भी मुलाकात की और आसपास के खास होटल और टूरिस्ट प्लेस के बारे में जानकारी ली। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। माना जा रहा है कि परिणीति और राघव उदयपुर या जयपुर में अपने वेडिंग वून्यू को फाइनल कर सकते हैं।

गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई के बाद से ही उनकी शादी को लेकर अटकले लगाई जा रही हैं कि दोनों अक्टूबर में शादी कर सकते हैं। हालांकि कपल ने अब तक अपनी शादी पर कोई अपडेट नहीं दिया है। बताते चलें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में दोनों के फैमिली मेंबर्स के अलावा करीबी लोग शामिल हुए थे। देखना दिलचस्प होगा कि कपल की शादी में कौन-कौन शामिल होगा।

Published on:
28 May 2023 02:08 pm
Also Read
View All
रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल

‘तेरा समय खराब कर दूंगा’, अमिताभ बच्चन को रोस्ट करना समय रैना को पड़ा भारी, एजाज खान बोले- बद्तमीज आदमी

‘धुरंधर 2’ के लिए नामुमकिन साबित हुआ ये रिकॉर्ड, पहली धुरंधर को भी नहीं कर पाई पीछे, बॉक्स ऑफिस पर जादू पड़ा फीका

अबु सलेम ने इस कारण करवाई थी मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का खुलासा