
Parineeti Chopra Post After Raghav Chadha BJP Join: राघव चड्ढ जब से आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हैं, तब से हर कोई परिणीति चोपड़ा का रिएक्शन जानने के लिए बेताब था। अब लगभग 4 दिन बाद परिणीति में कुछ ऐसी इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। परिणीति को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि उनके पति उनसे ज्यादा अच्छे एक्टर निकले। ऐसे में जो परिणीति ने फोटो शेयर की है, उसपर भी लोग भद्दे कमेंट भी कर रहे हैं और दलाल शब्द इस्तेमाल कर रहे हैं।
परिणीति चोपड़ा अपने पति से दूर अपने काम पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने पहले जरूर राघव चड्ढा को सपोर्ट किया था जब उन्हें आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा डिप्टी लीडर के पद से हटाया था, लेकिन जब से राघव ने बीजेपी का दामन थामा है तब से एक्ट्रेस ने कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है।
अब परिणीति चोपड़ा ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। जिसमें एक थाली में आम और अमरूद रखे हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही लाल मिर्ची भी है और उन्होंने इसका जो कैप्शन दिया है उसी पर लोगों की नजरें टिक गई है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- For the win (जीत के लिए)। इसके साथ ही उन्होंने एक क्राउन वाली इमोजी भी बनाई है।
सोशल मीडिया पर अब लोग परिणीति की इस स्टोरी पर कमेंट कर रहे हैं। कोई इस पर अपनी भड़ास निकालकर तंज कस रहा है तो कोई दिल वाले इमोजी भेज रहा है। एक यूजर ने गुस्से में लिखा, "क्या बीजेपी ने गिफ्ट किया।" दूसरे ने लिखा, "बधाई हो राघव और परिणीति जहां आप लोगों के काम को इज्जत न मिले तो दूसरा ऑप्शन ही देखना पड़ता है।" तीसरे ने लिखा, "आपका पति आपसे ज्यादा अच्छा एक्टर निकला।" एक अन्य ने लिखा, "राघव चड्ढा एक गद्दार है।" तो वहीं एक ने राघव चड्ढा के बीजेपी में जाने पर उन्हें गाली देनी शुरू कर दी। वहीं, कई लोग इसे उनका पहला रिएक्शन भी कह रहे हैं।
बता दें, राघव चड्ढा को लेकर इंटरनेट पर एक अलग ही तहलका मचा हुआ है। कई ऐसे लोग हैं जो उन्हें बेहद पसंद करते थे, लेकिन वह नहीं चाहते थे कि राघव बीजेपी जॉइन करें, लेकिन जब लोगों ने सुना कि राघव अब बीजेपी नेता हो चुके हैं तो किसी को यकीन ही नहीं हुआ। यही वजह है कि फैंस का ऐसे गुस्सा फूट रहा है। आलम ये है कि राघव को 1.8 मिलियन लोगों ने अनफॉलो कर दिया है।