बॉलीवुड

रणवीर के अलावा ये बॉलीवुड स्टार्स भी करेंगे आईपीएल 11 में परफॉर्म

बी टाउन के परफॉर्मेंस के कारण आईपीएल की ओपनिंग धमाकेदार होने वाली है

2 min read
Mar 28, 2018
Ranveer singh

बॉलीवुड सेलेब्स आईपीएल 11 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार हैं। इस बार बी टाउन के परफॉर्मेंस के कारण आईपीएल की ओपनिंग धमाकेदार होने वाली है। इसके लिए अभिनेता रणवीर सिंह का नाम तो पहले ही सामने आ चुका है। इस ओपनिंग सेरेमनी में रणवीर के अलावा तीन और बॉलीवुड कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

परिणिती चोपड़ा, वरुण धवन और जैकलीन करेंगे परफॉर्म

ये भी पढ़ें

सलमान सर्वश्रेष्ठ और सबसे ज्यादा मददगार इंसान: वरुण धवन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल के ग्रैंड प्रीमियर के दिन रणवीर सिंह के अलावा अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा , जैकलीन और अभिनेता वरुण धवन भी परफॉर्म करेंगे।

45 मिनट का होगा डांस सीक्वेंस:
आईपीएल के ग्रैंड प्रीमियर का आगाज बॉलीवुड स्टार्स के 45 मिनट के डांस सीक्वेंस के साथ होगा। इस दौरान सभी स्टार्स अपने—अपने हिट नंबर्स पर डांस करेंगे। इस दौरान चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा मौजूद होंगे।

रणवीर सिंह 15 मिनट के लेंगे 5 करोड़ रुपए:
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह इस कार्यक्रम में 15 मिनट परफॉर्म करेंगे। इसके लिए वे 5 करोड़ रुपए लेंगे। ऑर्गनाइजिंग टीम ने ओपनिंग सेरेमनी में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को लेकर पहले ही फैसला कर लिया था।

'गली बॉय की शूटिंग में व्यस्त:
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गल्ली बॉय' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म निर्माता जोया अख्तर इस फिल्म को किसी सेट पर न फिल्माते हुए, रियल लोकेशन पर फिल्मा रही हैं। हाल में एक सीन की शूटिंग चर्चगेट रेलवे स्टेशन पर भी हुई। जो सीन शूट किया गया था, वह फिल्म का काफी अहम हिस्सा था। सीन शूट करने के लिए दोपहर का वक्त चुना गया क्योंकी उस समय स्टेशन पर भीड़ कम होती है। जोया ने बहुत ही कम लोगों की टीम के साथ वहां 2-3 घंटों के भीतर ही शूटिंग ख़त्म कर ली थी। इसके अलावा रणवीर सिंह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा के रीमेक में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें

इस बार रणवीर सिंह करेंगे IPL 2018 का आगाज, 15 मिनट की परफॉर्मेंस के लेंगे 5 करोड़!
Published on:
28 Mar 2018 07:52 pm
Also Read
View All