17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान सर्वश्रेष्ठ और सबसे ज्यादा मददगार इंसान: वरुण धवन

वरुण धवन इन दिनों फिल्म'आॅक्टोबर'के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 13 अप्रैल को रिलीज होने वाली है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 28 Mar 2018, 6:13 PM IST

Varun and salman

Varun and salman

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन दबंग स्टार सलमान खान को सर्वश्रेष्ठ इंसान मानते हैं। सलमान खान की फिल्म 'जुड़वां' के रीमेक में मुख्य किरदार निभाने वाले वरुण धवन का कहना है कि सलमान खान सर्वश्रेष्ठ हैं और सबसे ज्यादा मददगार इंसान हैं। वरुण धवन इन दिनों फिल्म 'आॅक्टोबर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 13 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

वरुण अपने प्रशंसकों के सवालों का जवाब दे रहे थे, तभी एक शख्स ने उन्हें सलमान के बारे में बताने को कहा। इस पर वरुण ने कहा, 'भाई (सलमान) सर्वश्रेष्ठ हैं और सबसे ज्यादा मददगार इंसान हैं।' साथ ही उन्होंने कहा, 'मैं खुद को सीमित नहीं रखना चाहता और वह भी सिर्फ इसलिए कि कुछ लोग सोचते हैं कि मैं केवल एक तरह की ही फिल्में कर सकता हूं।'

वरुण, शूजित सरकार द्वारा निर्देशित 'आॅक्टोबर' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस बनिता संधू अपने कॅरियर की शुरुआत करने जा रही है। फिल्म में वरुण एक प्यारे और शरारती लड़के की भूमिका में हैं, जो आतिथ्य उद्योग में शामिल होने की कोशिश करता है। फिल्म में वह होटल प्रबंधन छात्र की भूमिका में नजर आएंगे।

सुई-धागा में भी आएंगे नजर:
फिल्म 'आॅक्टोबर' के साथ ही वरुण धवन एक अन्य फिल्म 'सुई-धागा' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में वरुण के साथ अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी लीड रोल में हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है।

रोडवेज बस में किया सफर:
वरुण और अनुष्का ने रोडवेज बस में सफर किया। बस में इन दोनों को देखकर शेष यात्री हैरान रह गए। दरअसल फिल्म की शूटिंग के लिए टीम सौदा गांव पहुंची थी। जैसे ही इलाके के लोगों को इसकी सूचना मिली तो उनकी एक झलक देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। अपने चहेते कलाकारों की झलक पाने के लिए लोग धूप में काफी देर तक खड़े रहे। इस दौरान लोगों ने अनुष्का शर्मा से बात करने का भी प्रयास किया लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें हटा दिया।