2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस बार रणवीर सिंह करेंगे IPL 2018 का आगाज, 15 मिनट की परफॉर्मेंस के लेंगे 5 करोड़!

पॉपुलेरिटी के चलते रणवीर को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 11वें एडिशन की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने का मौका दिया जा रहा है।

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Mar 26, 2018

ranveer singh

ranveer singh

बी टाउन इंडस्ट्री में इस साल सारी लाइमलाइट एक्टर रणवीर सिंह ले जाते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म 'पद्मावत' की सफलता के बाद से रणवीर सिंह का हर तरफ बोलबाला है। हर डायरेक्टर आज उनके साथ काम करना चाहता है। इसी पॉपुलेरिटी के चलते रणवीर को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 11वें एडिशन की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने का मौका दिया जा रहा है। यह सेरेमनी 7 अप्रैल, 2018 को रखी गई है। साथ ही इस सेरेमनी में परफॅार्म करने के लिए रणवीर को भारी भरकम रकम भी दी जा रही है।

15 मिनट के मिलेंगे 5 करोड़
खबरों के मुताबिक इस ओपनिंग सेरेमनी में 15 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए रणवीर को 5 करोड़ रुपए की फीस दी जा रही है।

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में

जल्द ही एक्टर रणवीर सिंह और बॅालीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट , निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॅाय' में साथ दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर एक रैपर का किरदार निभाते दिखाई देंगे। पहली बार होगा जब आलिया और रणवीर सिंह बड़े पर्दे पर साथ काम करते दिखाई देंगे। इसके अलावा रणवीर सिंह निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' में भी काम करने वाले हैं। इस फिल्म में वे एक पुलिसवाले की भूमिका निभाएंगे। 'सिम्बा' तेलुगू फिल्म 'टैंपर' का रीमेक है। रणवीर सिंह के साथ इस फिल्म में अजय देवगन भी काम करते नजर आ सकते हैं।

चर्चा है कि अजय देवगन, रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'सिम्बा' के क्लाइमेक्स में नजर आ सकते हैं। रोहित चाहते थे कि कोई इस फिल्म का यह स्पेशल किरदार करें, इसलिए उन्होंने इसके लिए सीधे अजय देवगन को ही अप्रोच किया। जैसे ही रोहित ने इस फिल्म में अजय को उनकी एंट्री के बारे में बताया तो वह झट से इसके लिए तैयार हो गए।'

जब एक पार्सल बन गया था अमिताभ की बहू ऐश्वर्या के लिए बड़ी मुसीबत

कोलकाता में शूटिंग सेट पर ऐसे मस्ती करते दिखे ईशान-जाह्नवी, निर्देशक ने शेयर की तस्वीरें

चोट के कारण 'सिम्बा' का हिस्सा नहीं बन सकेंगे आर.माधवन, ट्विटर पर जताया अफसोस