बॉलीवुड

‘बायकॉट पठान’ के बावजूद कल रिलीज हो रही शाहरुख खान की पठान, रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग का अनुमान

PATHAAN RELEASES TOMORROW: 4 साल के लंबे ब्रेक के बाद शाहरुख खान के फैंस उन्हें देखने के लिए इतने बेकरार है कि अब उनसे एक दिन का इंतजार भी भारी पड़ रहा है।
2 min read
• •
Updated: 24 Jan 2023, 1:17 PM IST
pathaanrelease.jpg
PATHAAN RELEASES TOMORROW

Boycott Pathan: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पठान' कल यानी की 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। शाहरुख के फैंस उनकी फिल्म का चार सालों से इंतजार कर रहें हैं। 2018 में आई फिल्म जीरो के बाद अब शाहरुख खान फिल्म पठान से बॉलीवुड में बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है। फिल्म को कितने दिन बचे है, जिस तरह से 'Shah Rukh Khan' के फैंस बेताब है ठीक उसी तरह से शाहरुख, दीपिका और जॉन भी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। यही वजह है कि शाहरुख खान लगातार अपनी फिल्म पठान को लेकर रोजाना दिन के हिसाब से वीडियो पोस्ट कर रहें हैं, ताकि फिल्म 'Pathaan' को लेकर फैंस के बीच buzz बना रहे। इन वीडियोज में भी किंग खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम का लुक किलर दिख रहा है। फिल्म को लेकर शाहरुख और दीपिका के फैंस काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि उन्हें इस फिल्म में फिर से एक बार शाहरुख-दीपिका की लाजवाब केमेस्ट्री देखने को मिलेगी।


फिल्म की स्टारकास्ट
शाहरुख खान की मोस्टअवेडेट फिल्म पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के अलावा आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया भी अहम रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में इस बार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम धमाकेदार एक्शन करते नजर आएंगे।

फिल्म से जुड़े विवाद
#BoycottPathan कितना भी कर ले लोग, लेकिन शाहरुख खान की फिल्म को उनके फैंस देखकर ही दम लेंगे। शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर ना जाने कितनी कॉन्ट्रोवर्सी होती आई है, जबकि कल फिल्म रिलीज हो रही है तब जाकर कुछ लोगों ने विवाद पर लगाम लगाते हुए कहां है कि जिसको भी शाहरुख खान की फिल्म पठान देखनी है वो जाए और देखे।

यह भी पढ़ें : के एल राहुल अथिया शेट्टी की शादी की तस्वीरें, दूल्हा-दुल्हन का शानदार लुक


यह भी पढ़ें : अथिया शेट्टी के एल राहुल की शादी का सबसे महंगा गिफ्ट, देखें स्टार्स का लुक

कभी भगवा कॉन्ट्रोवर्सी, कभी सॉन्ग के लिरिक्स को लेकर बवाल हुआ, तो कभी फिल्म में दीपिका-शाहरुख के लुक को लेकर खूब चर्चा हुई। film Pathaan से जुड़े कई विवाद हुए, लेकिन मजाल है कि कोई शाहरुख खान की फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज होने पर रोल पाए। यू ही आखिर शाहरुख को किंग खान नहीं कहते हैं लोग।

यह भी पढ़ें : अथिया शेट्टी और के एल राहुल की बारात में कौन-कौन हुआ शामिल

Updated on:
24 Jan 2023, 1:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन