इन दिनों शाहरुख खान और दीपिका की अपकमिंग फिल्म पठान खूब चर्चा में है। फिल्म को लेकर खासा बज़ देखने को मिल रहा है। गाने से अब तक दो गाने रिलीज किए जा चुके हैं और अब फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर वाकई दमदार है।
शाहरुख खान की फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग को लेकर जहां बवाल कटा हुआ है तो वहीं फिल्म को लेकर फैंस में क्रेज देखने को मिल रहा है। लोग बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर के रिलीज होते ही ये ट्रेंड करने लगा है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत जॉन अब्राहम से होती है। उनकी एंट्री वाकई काबिले तारीफ है। इसके बाद होती है शाहरुख कान की एंट्री। शाहरुख की दमदार आवाज के साथ उनकी एंट्री कराई गई है।
ट्रेलर में उनका डायलॉग लोगों को भा गया है। इसमें वो कहते नजर आते हैं- पार्टी अगर पठान के घर रखोगे तो मेहमान नवाजी के लिए पठान तो आएगा ही और इसके बाद वो जबरदस्त एक्शन के साथ सामने आते हैं। वहीं दीपिका ने भी अपने एक्शन सीन्स से सभी को हैरान किया है। वो कभी लोगों को उड़ाते तो कभी प्लेन से छलांग मारते नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- उर्फी जावेद ने फिर लिया पंगा
ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से फैंस के बीच फिल्म को लेकर क्रेज और बढ़ गया है।
दीपिका पादुकोण के केसरी रंग की बिकिनी पहने पर आपत्ति जताई जा रही है। भगवा रंग के आउटफिट को लेकर राजनेता और दक्षिणपंथी समर्थक विरोध कर रहे हैं। विरोध के बाद सेंसर बोर्ड ने दीपिका के बिकनी वाले सीन पर भी कांट-छांट की है।
वहीं फिल्म के दृश्यों में कुछ और बदलाव कराने के बाद इसे U/A सर्टिफिकेट थमा दिया गया है। 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' में शाहरुख, दीपिका और जॉन एक अहम भूमिका निभा रहे हैं।
ये भी पढे़ं- इस फेमस एक्टर की बेटी है 'शाकुंतलम' के ट्रेलर में शेर पर बैठी बच्ची