Pooja Bhatt News: पूजा भट्ट ने पिता महेश भट्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि शूटिंग सेट पर हमेशा वह गुस्से में रहते थे और चिल्लाते थे। साथ ही उन्होंने फिल्म 'दिल है कि मानता नहीं' की शूटिंग के मजेदार किस्से भी शेयर किए।
Pooja Bhatt Big Revealed On Father Mahesh Bhatt: पूजा भट्ट और महेश भट्ट दोनों बेटी और पिता की जोड़ी हमेशा से सुर्खियों में रहती हैं। दोनों के कई किस्से आज भी लोगों के जहन में और इंटरनेट पर वायरल हैं। इसी बीच पूजा भट्ट ने एक बार फिर अपने पिता महेश भट्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनका शूटिंग सेट पर कैसा व्यवहार रहता है। जिसे सुनकर लोग भी हैरान हो रहे हैं।
छोटे पर्दे का फेमस रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' अपने सुरीले गानों के साथ ही सितारों की अनसुनी कहानियों के लिए भी जाना जाता है। आने वाले एपिसोड में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलने वाला है, जो दर्शकों को सीधा 90 के दशक की पुरानी यादों में ले जाएगा। इस खास एपिसोड में मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट और अपनी बेटी एक्ट्रेस पूजा भट्ट के साथ शो में मेहमान बनकर पहुंचे। इस दौरान दोनों ने अपनी कल्ट क्लासिक फिल्म 'दिल है कि मानता नहीं' से जुड़े कई दिलचस्प और इमोशनल किस्से भी शेयर किए।
सेट पर बातचीत के दौरान पूजा भट्ट ने अपने पिता के डायरेक्शन के पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने मजाक में बताया कि महेश भट्ट सेट पर उनके व्यवहार के बारे में बताया। उन्होंने कहा वह सेट पर बहुत सख्त रहते थे। पूजा ने हंसते हुए कहा कि जहां बाकी डायरेक्टर्स सेट पर शांति बनाए रखने के लिए "साइलेंस" बोलते थे, वहीं उनके पिता पूरी यूनिट के सामने जोर से चिल्लाते थे- "पूजा, चुप हो जाओ!" पूजा के मुताबिक, वह 19 साल की उम्र में काफी चुलबुली थीं और पिता का यह अनुशासन उन्हें फिल्म के लिए तैयार करने में मदद करता था।
पूजा भट्ट ने अपनी सफलता का श्रेय परदे के पीछे काम करने वाले असली जादूगरों को दिया। फिल्म के एक सीन का जिक्र करते हुए महेश भट्ट ने बताया कि पूजा के बालों के पीछे जो रोशनी का घेरा (Halo) दिखता था, वह सिनेमैटोग्राफर प्रवीण भट्ट की लाइटिंग का कमाल था।
पूजा ने बहुत ही ईमानदारी से कहा, "हम एक्टर्स तो बस किस्मत वाले होते हैं जो सही समय पर सही जगह मौजूद होते हैं और सारा क्रेडिट ले जाते हैं। गाना कोई और लिखता है, कोई और गाता है और कोई और शूट करता है। लेकिन जब फिल्म फ्लॉप होती है, तो सारा दोष बेचारे फिल्ममेकर पर मढ़ दिया जाता है।" पूजा ने जोर देकर कहा कि एक्टर को लाइमलाइट मिलती है, लेकिन असली जादू पूरी टीम के टीमवर्क में छिपा होता है।