
Preity Zinta Emotional Post On Punjab Kings: आईपीएल 2026 की शुरुआत पंजाब किंग्स के साथ शानदार रही थी। टीम ने लगातार 5 मैच जीते जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि इस बार भी टीम आसानी से प्लेऑफ का रास्ता तय कर लेगी, हालांकि सीजन के मिड में आते- आते टीम जीत की पटरी से उतर गई और लगातार एक के बाद हार का सामने करने के बाद प्लेऑफ में जगह ही नहीं बना पाई। अब टीम की मालकिन प्रीति जिंटा ने टीम के बाहर होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री ने भावुक होते हुए एक पोस्ट किया है।
प्रीति जिंटा ने टीम के बाहर होने पर एक्स पर पोस्ट करते हुए एक ऐसी बात कही है जिसने फैंस का भी दिल जीत लिया है। उन्होंने टीम को सपोर्ट करने वाले फैंस को दिल से शुक्रिया किया और बताया कि पंजाब किंग्स की असली ताकत उनके फैंस और समर्थक ही हैं।
प्रीति ने लिखा- 'आईपीएल 2026 के इस उतार-चढ़ाव भरे सफर में हमारे साथ मजबूती से खड़े रहने वाले पंजाब किंग्स के सभी समर्थकों का दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद । जीत के पलों से लेकर मुश्किल दौर तक, आप सभी के प्यार और समर्थन ने इस सफर को और भी खास बना दिया । फिर मुलाकात होगी, तब तक आप सभी को मेरा ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।'
प्रीति जिंटा के इस भावुक पोस्ट को पढ़ने के बाद फैंस ने भी अपने-अपने रिएक्शन्स दिए। कई लोगों ने प्रीति के पोस्ट पर कमेंट किया। लोगों ने प्रीति और टीम पर जमकर प्यार लुटाया। एक यूजर ने कहा- ट्रॉफी भले ही ना मिल पाई हो लेकिन टीम ने दिलों को जरूर जीता है। वहीं एक और यूजर ने प्रीति की टीम के लिए लॉयल्टी की तारीफ की। लोगों ने कहा कि चाहे हार हो या जीत, वो हमेशा टीम को सपोर्ट करते ही रहेंगे।
आपको बता दें कुछ करीबी मुकाबलों में हार और आखिरी मैचों में दबाव पंजाब किंग्स पर भारी पड़ गया। टीम 15 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रही और सिर्फ एक अंक की कमी ने उसे प्लेऑफ से बाहर कर दिया। राजस्थान रॉयल्स की जीत ने पंजाब की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया।