Priyanka Chopra On US, Israel Attack Iran: देश में इन दिनों हालात ठीक नहीं है। ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमले के बाद पूरा मिडिल ईस्ट युद्ध की जद में आ चुका है। इन हमलों का असर हर जगह देखा जा रहा है। ऐसे में अमेरिका में रह रही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का दर्द छलका है उन्होंने इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
Priyanka Chopra On US, Israel Attack Iran: मध्य पूर्व यानी मिडिल ईस्ट में छिड़ी भीषण जंग ने इस वक्त पूरी दुनिया को दहला दिया है। 28 फरवरी को ईरान पर हुए इजरायली हमले और उसके बाद सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबर ने हालात बेकाबू कर दिए हैं। इस तनाव के बीच बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया के मौजूदा हालातों पर चिंता जाहिर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है साथ ही बड़ी चिंता भी जताई है।
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर 'होलिका दहन' की एक तस्वीर शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा, "दुनिया में इस समय बहुत कुछ हो रहा है। यह बहुत मुश्किल और चुनौतीपूर्ण समय है। हालात काफी कठिनाई भरे हैं, लेकिन प्रकाश का अपना तरीका है हमें रास्ता दिखाने का। मैं कामना करती हूं कि बुराई पर अच्छाई की जीत हो।" प्रियंका का यह संदेश ऐसे समय में आया है जब पूरी दुनिया परमाणु युद्ध की आहट से डरी हुई है।
28 फरवरी को शुरू हुआ यह संघर्ष अब लेबनान और खाड़ी देशों तक फैल चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने चिंता और बढ़ा दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि यह सैन्य ऑपरेशन 4-5 हफ्ते या उससे ज्यादा चल सकता है। इस कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हैं और कई भारतीय सितारे दुबई में फंस गए हैं।
दुबई में फंसीं ईशा गुप्ता, नरगिस फाखरी और सोनल चौहान लगातार वहां के डरावने हालातों के अपडेट दे रहे हैं। साउथ स्टार विष्णु मांचू और पंजाबी सिंगर एमी विर्क की पत्नी और बेटी भी वहीं अटकी हुई हैं। इन सितारों के लिए घर वापसी फिलहाल एक बड़ी चुनौती बन गई है।
एक तरफ जहां प्रियंका दुनिया की शांति के लिए प्रार्थना कर रही हैं, वहीं प्रोफेशनल फ्रंट पर वह लगातार ऊंचाइयों को छू रही हैं। इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा उनकी आने वाली भारतीय फिल्म की है। लगभग 7 साल बाद प्रियंका बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं, वह भी दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली के साथ। फिल्म का नाम 'वाराणसी' बताया जा रहा है, जिसका बजट करीब 1300 करोड़ रुपये है। इस मेगा प्रोजेक्ट में उनके साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। यह फिल्म अप्रैल 2027 में बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार है।