
Priyanka Chopra Madhu Chopra Birthday: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अक्सर अपनी जिंदगी और करियर को संवारने में अपने माता-पिता की अहम भूमिका के बारे में बात की है। साथ ही, उन्होंने काम की जिम्मेदारियों को संभालने के दौरान अपनी बेटी मालती की परवरिश में मदद करने के लिए अपनी मां का शुक्रिया भी अदा किया है। आज यानी बुधवार 17 जून को सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी मां डॉ. मधु चोपड़ा को उनके 73वें जन्मदिन की बधाई दी।
प्रियंका ने अपनी मां के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की और लिखा, "क्वीन को जन्मदिन की बधाई, @drmadhuakhourichopra, जो हमेशा आगे बढ़कर राह दिखाती हैं।"
प्रियंका के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने भी अपनी मां के लिए जन्मदिन का एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पॉप स्टार निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा की शादी की एक पारिवारिक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "माँ को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आपकी शालीनता, आकर्षण और हिम्मत वाकई तारीफ के काबिल है। आप हमेशा एक तारे की तरह चमकती रहें। आपसे बहुत प्यार करता हूं मां। आपका जन्मदिन शानदार हो।"
जानकारी के लिए बता दें कि मधु चोपड़ा पेशे से डॉक्टर हैं और उनका मेडिकल करियर बहुत सफल रहा है। उन्होंने और उनके स्वर्गीय पति डॉ. अशोक चोपड़ा ने भारतीय सेना में डॉक्टर के तौर पर सेवा की थी। इसके साथ ही वो प्रियंका के काम और उनके प्रोडक्शन बैनर 'पर्पल पेबल पिक्चर्स' को संभालने में भी अहम भूमिका निभाती हैं।
हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए एक पोस्ट में, प्रियंका ने अपने स्वर्गीय पिता डॉ. अशोक चोपड़ा को उनकी 13वीं पुण्यतिथि पर याद किया और उनके साथ बिताए पलों की कई पुरानी तस्वीरें भी शेयर कीं।
प्रियंका ने अपने पिता के साथ बिताए खास पलों की कई पुरानी तस्वीरें पोस्ट कीं और साथ ही एक भावुक नोट भी लिखा, "हम दोनों हमेशा साथ में डांस करते थे। आपकी बहुत याद आती है डैड। आप हमेशा मेरे साथ हैं… जिंदगी के हर फैसले और हर पल में। आपसे बहुत प्यार करती हूं।"