बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा की मां आखिर क्यों रहती हैं चिंतित? अब भी है इस बात का पछतावा…

Jan 20, 2026
Priyanka Chopra - Siddharth Chopra - Dr. Madhu Chopra
प्रियंका चोपड़ा - सिद्धार्थ चोपड़ा - डॉ. मधु चोपड़ा (फोटो सोर्स: एक्स)

Priyanka Chopra Family: मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद हिंदी फिल्मों से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। अपने करियर के दौरान आई चुनौतियों को प्रियंका कई बार शेयर कर चुकी हैं। उन्होंने रंगभेद, भेदभाव और इंडस्ट्री में ग्रुपिज्म जैसी मुश्किलों का सामना किया, लेकिन हर बाधा को पार करते हुए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। प्रियंका की 25 साल लंबी फिल्मी जर्नी में उनकी मां डॉ. मधु चोपड़ा का योगदान सबसे अहम रहा है। वह हर वक्त, हर जगह प्रियंका के साथ खड़ी रहीं। हालांकि, इस सफर के दौरान डॉ. मधु चोपड़ा के मन में कुछ बातों को लेकर अफसोस भी रहा, जिसका खुलासा उन्होंने हाल ही में किया है।

बेटे सिद्धार्थ को लेकर है पछतावा

प्रियंका की मां ने हाल के एक इंटरव्यू में पहली बार अपने बेटे और प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह जीवन भर पूरी तरह प्रियंका के करियर पर फोकस कर रही थीं, जबकि उनके पति डॉ. अशोक चोपड़ा अपने काम में व्यस्त रहते थे। ऐसे में उनका बेटा सिद्धार्थ काफी हद तक अकेला रह गया और उसे बहुत कुछ खुद ही संभालना पड़ा जिसका उन्हें पछतावा है। भावुक होते हुए मधु चोपड़ा ने कहा, “प्रियंका को जितनी भी सफलता मिली है, उसका खामियाजा सिद्धार्थ ने भुगता है। उसके पापा अशोक चोपड़ा अपने काम में व्यस्त रहते थे और मैं प्रियंका के साथ रहती थी। जब सिद्धार्थ छोटा था, तो वह काफी हद तक अपने आप ही पला-बढ़ा। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए भी एक तरह का नुकसान था।” उन्होंने यह भी कहा कि जिंदगी में कुछ फैसले ऐसे होते हैं, जिनसे बाद में समझौता करना पड़ता है।

बेटे को लेकर अभी भी रहती हैं चिंतित

मधु चोपड़ा ने आगे बताया कि वह आज भी अपने बेटे को संघर्ष करते हुए देखती हैं और उसके लिए चिंतित रहती हैं। हालांकि, वह खुद को यह समझाती हैं कि भगवान ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। उन्होंने कहा, “मैं अपनी खुशियों को गिनती हूं। मेरे पास दो शानदार बच्चे हैं, जो मुझे प्यार करते हैं और मेरी परवाह करते हैं।”

सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी

सिद्धार्थ चोपड़ा ने पिछले साल 9 फरवरी 2025 को नीलम उपाध्याय से शादी की थी। इस शादी में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास और परिवार के करीबी सदस्य शामिल हुए थे ।

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

प्रियंका चोपड़ा इस साल ‘द ब्लफ’ और ‘सिटाडेल 2’ हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगी साथ ही वह एक बार फिर भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। प्रियंका को फिल्म ‘वाराणसी’ में एस.एस. राजामौली के निर्देशन में महेश बाबू के साथ देखा जाएगा।

Updated on:
20 Jan 2026 01:48 pm
Published on:
20 Jan 2026 01:48 pm
Also Read
View All
फिल्मों में वापसी पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैं इसके बारे में नहीं सोचती’, धर्मेंद्र की फैमिली से अनबन पर भी की बात

‘गर्भपात कराने पर बाबा से खूब झगड़ा हुआ’, सौतेली मां मीना कुमारी पर बोले कमाल अमरोही के बेटे, छोटी अम्मी ने कुर्ता फाड़ दिया

‘मैं अकेले बहुत खुश हूं, लेकिन साथ घूमने वाला कोई हो’, सोहेल खान की एक्स-वाइफ सीमा सजदेह ने प्यार और रिश्ते पर कही दिल की बात

मैं देशद्रोही नहीं हूं, दुनिया मुझे गद्दार समझती है- एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का छलका दर्द

‘गोविंदा को नीले ड्रम में डाल सकती थीं सुनीता जी’, ‘चीची’ भैया के तलाक विवाद पर बोलीं राखी सावंत