बॉलीवुड

मां बनने के बाद पहली बार प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की फोटो

मां बनने के बाद प्रियंका ने पहली बार अपनी पहली पोस्ट फैंस के साथ शेयर की है। इन दिनों मां बनने के बाद प्रियंका सोशल मीडिया पर कम ही दिखाई दे रही हैं। मगर मां बनने के बाद उनका पहला पोस्ट देखकर उनके फैंस बहुत खुश नजर आ रहे हैं।

2 min read
Feb 04, 2022
मां बनने के बाद पहली बार प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 22 जनवरी को इस बात का ऐलान किया वो माता-पिता बन गए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जानकारी दी थी कि उनके घर सरोगेसी के जरिए किलकारियां गूंजी हैं और वह मां बन गई हैं। मां बनने पर प्रियंका और निक जोनास को सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर बधाई दी थी। जिसके बाद से ही प्रियंका चोपड़ा अपना मदरहुड एंजॉय करने में लगी हुई हैं।

प्रियंका ने अपने मां बनने की खुशखबरी शेयर करने के बाद से सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया था। वहीं अब प्रियंका ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है। उनकी वापसी को देखते हुए उनके फैंस भी काफी खुश दिखे। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो कार में बैठी दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कार के रियर मिरर से अपनी सेल्फी ली है, और इन फोटोज में प्रियंका के चेहरे पर ग्लो साफ दिख रहा है। दूसरी फोटो में एक्ट्रेस ने सन ग्लासेस पहन कर पोज दिया है। इन फोटोज को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है, 'द लाइट फीलस राइट'। अपनी इन सन-किस्ड तस्वीरों में प्रियंका बहुत खूबसूरत लग रही हैं।


प्रियंका की इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनपर अपना प्यार बरसा रहे हैं। कई यूजर्स ने दिल वाली इमोजी के जरिए प्रियंका चोपड़ा को अपना प्यार दिया है। इस पोस्ट पर कमें करते हुए प्रियंका के फैंस उन्हें 'नई मां' कह कर पूकार रहे हैं। एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा है, 'हैल्लो मोम्मी'। प्रियंका की इस पोस्ट पर अब तक 19 लाख से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने बेच दिया अपना घर !


बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने कुछ महीनों तक निक जोनास को डेट करने के बाद दिसंबर 2018 में भारत में शादी की थी। इस बाद 39 वर्ष की उम्र में इस साल 22 जनवरी को सरोगेसी के जरिए उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। बच्चे के जन्म की अनाउंसमेंट करके उन्होंने सबको चौंका दिया था।

यह भी पढ़ें: 'लॉक अप' के प्रीमियर पर कंगना रनौत ने उड़ाया सलमान खान का मजाक

Published on:
04 Feb 2022 11:33 am
Also Read
View All