बॉलीवुड

अजय देवगन की हॉरर-थ्रिलर फिल्म में हुई आर माधवन की एंट्री, पहली बार साथ स्क्रीन शेयर करेंगे दोनों स्टार्स

R Madhavan join Ajay Devgn Film : अजय देवगन 18 साल बाद सुपरनेचुरल थ्रिलर ड्रामा फिल्म करने जा रहे हैं। उनकी इस फिल्म से अब एक्टर आर माधवन का नाम भी जुड़ गया है। दोनों स्टार्स पहली बार साथ काम करते दिखाई देंगे।
2 min read
• •
Updated: 13 May 2023, 2:59 PM IST
r_madhavan_will_be_share_screen_with_ajay_devgn_in_vikas_bahl_film_supernatural_horror_thriller.jpg

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) को लेकर हाल ही में खबर आई है कि 'दृश्यम 2' और 'भोला' के बाद अपनी अगली फिल्म के लिए जुट गए हैं। बीते दिनों ही उनकी अगली फिल्म का ऐलान हुआ है। ये एक सुपरनेचुरल थ्रिलर ड्रामा फिल्म होगी। जिसमें अजय देवगन एक बार फिर हॉरर-थ्रिलर फिल्म में काम करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म के ऐलान के दूसरे दिन ही एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तमिल और हिंदी फिल्म स्टार आर माधवन (R Madhavan) भी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

बता दें कि एक्टर आर माधवान कई फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। पिछले साल उनकी फिल्म रॉकेट्री- द नांबी रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफ़िस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन फिल्म स्टार की एक्टिंग एक बार फैंस को दीवाना बना गए थे। इसके बाद अब आर माधवन ने एक्टर अजय देवगन के साथ इस हॉरर-थ्रिलर फिल्म के लिए हाथ मिलाया है।

जाहिर है कि अजय देवगन ने बीते दिनों ही डायरेक्टर विकास बहल के साथ हॉरर-थ्रिलर फिल्म साइन की है। हालांकि फिल्म के नाम का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। इस टाइटल्ड फिल्म को कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक के साथ मिलकर खुद फिल्म स्टार अजय देवगन इसे को-प्रोड्यूस करेंगे। बता दें कि अजय देवगन इन दिनों एक्टिंग के अलावा फिल्म मेकिंग के दूसरे क्षेत्र में भी ध्यान दे रहे हैं। 'भोला' को उन्होंने खुद डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था।

अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर अपनी अगली फिल्म मैदान को लेकर खबरों में हैं। इस फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा फिल्म स्टार रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन की भी शूटिंग जल्दी ही शुरू करने वाले हैं। इसके साथ ही अजय देवगन अपनी इस अनाम फिल्म की भी शूटिंग शुरू कर देंगे। इस फिल्म की शूटिंग जून 2023 से ही शुरू होने वाली है।

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़