बॉलीवुड

रेस सीरीज की मूवीज के आकर्षण सैफ अली को रेस—3 में नहीं मिली जगह, जानिए क्यों

रेस सीरीज की पिछली दो मूवीज में सैफ अली शामिल थे और बेहद पसंद किए गए थे। ऐसे में उनको रेस—3 में नहीं देख, फैंस निराश हैं।
2 min read
• •
Jan 11, 2018
Race 3 shooting
Race 3 shooting

मुंबई। 'रेस—3' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। मूवी की स्टार कॉस्ट की घोषणा हो चुकी है, लेकिन सैफ अली खान का नाम इस लिस्ट में नहीं है। रेस सीरीज की पिछली दो मूवीज में सैफ अली शामिल थे और बेहद पसंद किए गए थे। ऐसे में उनको Race—3 में नहीं देख, फैंस निराश हैं। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि सैफ को 'रेस—3' की टीम में जगह नहीं मिली।

Race 3 Star Cast में सैफ अली खान को जगह नहीं दिए जाने पर फैंस की नाराजगी को देखते हुए खुद सैफ आगे आए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार सैफ का कहना है, ' 'रमेश तुरानी ने कहा कि मैं इस बार एकदम अलग तरह की मूवी बनाने जा रहा हूं जिसकी कहानी बिल्कुल डिफरेंट होगी। मुझे भी इसमें रोल का आॅफर दिया गया लेकिन सलमान खान का इस मूवी में होना बड़ी बात है। सलमान खान देश में सबसे बड़े स्टार हैं। मुझे नहीं लगता जो रोल मुझे दिया गया था उससे मैं कनेक्टेड फील नहीं करता। इसलिए मैंने कुछ और करने का निर्णय लिया है।'

गौरतलब है कि 'टाईगर जिंदा है' मूवी के बाद सलमान खान की नई मूवी 'रेस—3' होगी। यह मूवी ईद 2018 में रिलीज होगी। रेस—3 की स्टार कॉस्ट में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीस, अनिल कपूर , बॉबी देओल, साकिब सलीम, फ्रेडी दारूवाला, डेजी शाह शामिल हैं। मूवी के पहले गाने की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इसकी तस्वीरें रेमो फर्नांडीस ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की हैं।

आपको बता दें कि सैफ अली खान की नई मूवी 'कालाकांडी' अब फ्लोर पर है। शुक्रवार को इस मूवी का खाता खुलेगा। देखना ये होगा कि सैफ की ये मूवी कैसा प्रदर्शन कर पाती है। उनकी इससे पहले आई मूवी 'शैफ' दर्शकों को रिझाने में कामयाब नहीं रही थी।

Published on:
11 Jan 2018 06:09 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है