बॉलीवुड

रणबीर की ‘रामायण’ में ये डांसर निभाएगा मेघनाद का किरदार, विक्रांत मैसी को किया रिप्लेस!

Ranbir Singh Ramayana: नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर बड़ी खबर आ रही है। फेमस डांसर को मेघनाद के रोल के लिए चुना गया है। जिससे इनके फैंस काफी खुश हो रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 8 Feb 2026, 1:47 PM IST
नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर बड़ी खबर आ रही है। फेमस डांसर को मेघनाथ के लिए चुना गया है। वहीं पहले खबर थी कि विक्रांत मैसी ये रोल करेंगे, लेकिन अब उन खबरों पर विराम लग चुका है।
फिल्म रामायण में ये डांसर बनेगा मेघनाथ

Ranbir Singh Ramayana: निर्देशक नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण' जिसका इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे हैं उसके किरदारों को लेकर हर दिन नए और दिलचस्प खुलासे हो रहे हैं। रणबीर कपूर और साई पल्लवी की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म की स्टार कास्ट पहले ही चर्चा का विषय बनी हुई है। अब फिल्म के एक और अहम किरदार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाले डांसर राघव जुयाल अब इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं। वह रावण के सबसे शक्तिशाली बेटे 'मेघनाद' (इंद्रजीत) के रूप में नजर आएंगे।

विक्रांत मैसी की जगह राघव जुयाल बनेंगे मेघनाथ (Ranbir Singh Ramayana)

पहले खबर थी कि नितेश तिवारी इस रोल के लिए '12वीं फेल' स्टार विक्रांत मैसी को लेना चाहते थे। मेकर्स और विक्रांत के बीच बातचीत भी हुई, लेकिन किसी वजह से बात आगे नहीं बढ़ पाई और यह शानदार मौका उनके हाथ से निकल गया। इसके बाद मेकर्स ने एक ऐसे एक्टर की तलाश शुरू की जो अपनी एक्टिंग में नयापन और तीव्रता ला सके। आखिर में मेकर्स ने राघव जुयाल के नाम पर मुहर लगाई।

दूसरे भाग में दिखेगा मेघनाद का किरदार (Dancer Raghav Juyal has reportedly been cast as Meghnad)

वैरायटी की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राघव जुयाल को 'मेघनाद' के किरदार के लिए फाइनल कर लिया गया है। हालांकि, फैंस को उन्हें देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। बताया जा रहा है कि राघव का किरदार 'रामायण: पार्ट 1' में नहीं, बल्कि इसके दूसरे भाग में दिखाई देगा, जो साल 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है। मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है, लेकिन इस खबर ने राघव के फैंस के बीच उत्साह भर दिया है।

'किल' ने बदल दी राघव की किस्मत (Raghav Juyal career)

राघव जुयाल का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा है। 2011 में एक डांस रियलिटी शो के कंटेस्टेंट के रूप में कदम रखने वाले 'क्रोकरोच' (राघव का निक नेम) ने अपने स्लो मोशन डांस से घर-घर में पहचान बनाई। डांसिंग और होस्टिंग के बाद उन्होंने 'एबीसीडी 2' और 'किसी का भाई किसी की जान' जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन हालिया फिल्म 'किल' (Kill) में उनके खूंखार विलेन वाले अंदाज ने पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया। इसी फिल्म के बाद निर्माताओं ने उन्हें एक गंभीर और नेगेटिव शेड वाले अभिनेता के रूप में देखना शुरू किया।

नितेश तिवारी की रामायण में सनी देओल बनेंगे हनुमान (Ranbir Singh Ramayana Meghnad is Raghav Juyal)

साल 2026 में राघव 'किंग' और 'हसल' जैसी बड़ी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं। नितेश तिवारी की इस माइथोलॉजिकल फिल्म में रणबीर कपूर (राम), यश (रावण) और सनी देओल (हनुमान) जैसे दिग्गजों के साथ स्क्रीन शेयर करना राघव के करियर के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा।

Also Read
View All
‘मैं उस हादसे में मरने वाली सबसे पहली होती’, भगवान कृष्ण को याद करके भावुक हुईं अभिनेत्री काजल अग्रवाल, ‘इंडियन 2’ के क्रेन हादसे पर किया खुलासा

करण जौहर के इंटीमेसी वाले सवाल पर क्या बोल गए अक्षय कुमार? हंसकर लोट-पोट हुए रवि किशन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन, राम-लक्ष्मण के लुक्स और किरदारों को लेकर VHP ने की बैन की मांग

सलमान की ‘मातृभूमि’ से टक्कर के बीच श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- फिल्म अच्छी लग रही है

“शरद कपूर को कर रही हैं इस्तेमाल”, हेमा चौधरी पर लगे आरोपों पर भड़की दोस्त आंचल, NGO आग की बताई सच्चाई