बॉलीवुड

राज कुंद्रा केस: शर्लिन चोपड़ा पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- सबको पता है तू क्या काम करती है

राज कुंद्रा अश्लील वीडियोज मामले को लेकर एक्ट्रेस राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा आमने-सामने हो गई हैं। जहां शर्लिन ने राखी से इस मामले से दूर रहने की बात कही है, वहीं राखी ने उनके बोल्ड वीडियोज का जिक्र करते हुए बोलने की आजादी की बात कही है। दोनों के बीच जमकर जुबानी जंग हो रही है। राखी ने शर्लिन से कहा कि सब जानते हैं कि वह क्या काम करती हैं।

2 min read
Aug 09, 2021

मुंबई। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अश्लील वीडियोज मामले में फंसे हुए हैं। हाल ही एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा से पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद शर्लिन ने राखी सावंत को आड़े हाथों लेते हुए बयानबाजी से मना किया। अब राखी ने भी शर्लिन को जमकर सुना दी है। दोनों के बीच का ये जुबानी झगड़ा चर्चा में आ गया है। राखी ने एक वीडियो में शर्लिन को खूब सुनाया है।

'कामासूत्र' करके अचानक सती-सावित्री बन गई हैं- राखी
दरअसल, राखी सावंत ने राज कुंद्रा को सपोर्ट करते हुए पिछले दिनों कहा था कि जैसा बेचोगे, वैसा ही प्रस्ताव मिलेगा। राज कुंद्रा ने सीधी-सादी लड़कियों को ऑफर नहीं किया, मुझे भी नहीं किया।' इसके बाद शर्लिन ने राखी को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि आपकी मिर्ची पार्टी नहीं चली। आपको सपोर्ट नहीं मिला। कोई बात नहीं, जिस मामले से आपका ताल्लुक नहीं, उस पर कोई टिप्पणी नहीं करें।' इसके बाद राखी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर शर्लिन को जवाब दिया है। राखी ने अपने जवाबी वीडियो का टाइटल रखा है,'शर्लिन चोपड़ा सबको पता है तू क्या काम करती है।' राखी ने शर्लिन से कहा,'आपको कई प्रोजेक्ट मिले, लेकिन आपने कुछ नहीं किया। पोर्न वीडियो बनाए। कामासूत्र करने के बाद आप सती-सावित्री बन गई हैं और मेरे बारे में जजमेंट कर रही हैं।

'मजाल एक कपड़ा शरीर दिख जाए'
राखी ने शर्लिन के बोल्ड वीडियोज पर निशाना साधते हुए कहा,' जनता सब जानती है। यूट्यूब पर शर्लिन चोपड़ा टाइप कीजिए। बहन आपको देश की लड़कियों की इतनी फिक्र थी तो एकदम न्यूड हो गईं, मजाल शरीर पर एक कपड़ा भी दिख जाए। शर्लिन चोपड़ा आपको देश की लड़कियों की इतनी चिंता थी तो आप ऐसे कदम नहीं उठातीं, हिन्दुस्तान में पॉर्न या फुल न्यूड होना बैन है।'

'तुम ऐसे ही कपड़े पहनो...'
राखी ने शर्लिन को खरी-खरी सुनाते हुए कहा,'एक महिला मजदूरी करके रोटी खाती है, एक लड़की डांस करके मेहनत की रोटी खाती है। तुम बहुत सीधी-सादी बनकर, सलवार-कमीज पहनकर, तुम ऐसे ही कपड़े पहनो। इसे झांसी की रानी भारतीय नारी कहते हैं।' राखी ने शर्लिन को सलाह देते हुए कहा,' तुम अपना पुराना पेशा छोड़कर, अच्छा इंसान बनना चाहती हो, तो हम तुम्हारे साथ हैं। मुझसे ये मत कहो कि मैंने ये क्यों बोला, ये लोकतंत्र है, बोलने का बस तुमने ठेका लेकर नहीं रखा है कि बस तुम बोलोगी।'

Published on:
09 Aug 2021 04:55 pm
Also Read
View All