सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर डायरेक्टर और सिंगर है। लेकिन अब वो बॉलीवुड में अपना कमाल दिखाने आ रही हैं। ऐश्वर्या हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने वाली हैं।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वो साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर डायरेक्टर और सिंगर हैं। अब ऐश्वर्या अपना कमाल दिखाने हिंदी इंडस्ट्री में भी आ रही हैं। ऐश्वर्या बतौर डायरेक्टर हिंदी सिनेमा में हाथ आजमाने जा रही हैं। फिल्म का टाइटल भी तय हो चुका है।
ऐश्वर्या रजनीकांत प्रोड्यूसर मीनू आरोड़ा की फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म का नाम 'चल साथी चल' है। ऐश्वर्या की फिल्म 'ओ साथी चल' सच्ची लव स्टोरी पर आधारित है। प्रोड्यूसर मीनू अरोड़ा ने इस बात को कंफर्म किया है। उन्होंने बताया कि अभी स्क्रिप्टिंग प्रोसेस चल रहा है। इसके बाद कास्ट फाइनल की जायेगी।
प्रोड्यूसर मीनू अरोड़ा संग ऐश्वर्या अपना पहला बॉलीवुड प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही हैं। प्रोड्यूसर मीनू ने बताया कि, "ऐश्वर्या अपना हिंदी डेब्यू कर रही हैं। हालांकि मैं इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पाऊंगी क्योंकि प्रोजेक्ट अभी बहुत ही शुरुआती स्टेज में है। फिलहाल हम फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल करने में जुटे हुए हैं। इसके बाद ही कास्टिंग के बारे में सोचेंगे।"
यह भी पढ़ें: देशभर में विवादों के बीच 'द कश्मीर फाइल्स' पर बोले आमिर खान- 'इतिहास का एक ऐसा हिस्सा है, जिससे हमारा दिल दुखा है'
ऐश्वर्या हाल ही में अपने सॉन्ग 'मुसाफिर' से चर्चा में आई थीं। इससे पहले वह कोरोना पॉजिटिव होने के चलते भी सुर्खियों में आई थीं। वो कुछ समय पहले कोविड से ठीक हुई थीं और फिर उन्होंने अपने गाने मुसाफिर में काम किया। लेकिन इसके बाद वह कुछ दिनों पहले फिर अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी।
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से ऐश्वर्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में है। दरअसल ऐश्वर्या और धनुष ने साल 2004 में शादी रचाई थी और इस साल की शुरुआत में दोनों अलग हो गये। अलग होने की जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। हालांकि दोनों में से किसी ने अलग होने की वजह का अब तक खुलासा नहीं किया है। हालांकि दोनों मिलकर अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: वरुण धवन के घर आने वाला है एक नन्हा मेहमान, होने वाली है एक और नए सदस्य की एंट्री