आमिर खान ने इस फिल्म को लेकर अपनी बात रखी है। दरअसल, दिल्ली में एस.एस. राजामौली की फिल्म 'RRR' के प्रमोशन के दौरान जब आमिर खान से 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर सवाल पूछे गए, तब आमिर ने जबाव देते हुए बोला कि हर एक हिंदुस्तानी को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि, "मैं कश्मीर फाइल्स जरूर देखूंगा, क्योंकि वह हमारे इतिहास का एक ऐसा हिस्सा है, जिससे हमारा दिल दुखा है।"