2021 की शुरूआत वरुण धवन और उनके परिवार के लिए बेहद खास रही, क्योंकि नताशा दलाल के रूप में उनके घर में एक नए सदस्य की एंट्री हुई थी। वरुण और नताशा ने 24 जनवरी 2021 को धूम-धाम से शादी रचाई थी। दोनों बचपन से एक-दूसरे के साथ थे। इन दोनों ने साथ में अपनी स्कूलिंग की थी। हालांकि, वरुण को नताशा से प्यार 12वीं क्लास में बास्केट बॉल मैदान में हुआ था, जब उन्होंने अपनी लेडीलव को टहलते हुए देखा था। वरुण ने कई बार नताशा को प्रपोज किया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। वरुण ने हार नहीं मानी और नताशा को उनका प्रपोजल एक्सेप्ट करना पड़ा। इसके बाद ये मैरिड कपल बन गए हैं।