बॉलीवुड

ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने प्रियंका चोपड़ा से लिया पंगा, गुस्से में आकर कह डाली इतनी बड़ी बात

Rakhi Sawant on Priyanka Chopra : ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपनी हरकतों से आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बीच राखी का एक बयान सोशल मीडिया पर हलचल मचा रहा है, जिसमें उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के बयानों पर प्रतिक्रिया दी है।
2 min read
Mar 31, 2023
rakhi_sawant_angry_on_priyanka_chopra_for_allegations_on_bollywood_and_shahrukh_khan_said_wo_pehle_kyun_nahi_boli.png

बाॅलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने कुछ दिनों पहले ही एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया था कि उन्होंने अचानक बाॅलीवुड छोड़कर हाॅलीवुड का रुख क्यों किया। एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें बाॅलीवुड इंडस्ट्री में पीछे की तरफ धकेला जा रहा था। इंडस्ट्री में उनके खिलाफ कुछ लोगों ने गैंग बना लिया था। उन्हें मन मुताबिक काम मिलना बंद हो गया। इन सभी बातों ने प्रियंका को इतना परेशान किया कि उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला कर लिया। एक्ट्रेस के इस खुलासे के बाद इंडस्ट्री में तहलका मच गया। इस बीच उनके बयान पर ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने चैंकाने वाली प्रतिक्रिया दी है।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के बयानों ने इंडस्ट्री की पोल उजागर कर के रख दी है। कुछ लोग उनके स्टेटमेंट को शाहरुख खान से भी जोड़कर देख रहे हैं। दोनों की कुछ सालों पहले अनबन हो गई थी। हालांकि एक्ट्रेस कंगना रनौत के ट्वीट ने इस बात पर पक्की मुहर लगा दी कि लोगों का अंदाजा एकदम सही था। लेकिन राखी सावंत को इंडस्ट्री के खिलाफ प्रियंका चोपड़ा के बयान रास नहीं आ रहे हैं। उन्होंने एक्ट्रेस के आरोपों पर कहा कि प्रियंका चोपड़ा ने ये सारे खुलासे अब क्यों किए हैं, पहले करने चाहिए थे।

राखी सावंत ने पैपराजी से बातचीत में कहा, 'प्रिंयका चोपड़ा को खुलासे तब करने चाहिए थे, जब वो बॉलीवुड में काम कर रही थीं। अब वो विदेश जा चुकी हैं और वहीं पर रहती हैं। वहां रहते हुए ऐसे खुलासे करने का क्या मतलब है।' राखी सावंत के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहती हैं। वहां बैठकर ऐसी बातें करने का क्या मतलब है। पहले तो उन्होंने यहां बर्फी और लड्डू खा लिए और अब ये सारी बातें बोल रही हैं।

वहीं करण जौहर पर बात करते हुए राखी सावंत ने कहा कि 'अरे भैया आप लोग क्यों मेरी लड़ाई करना चाहते हैं। करण जौहर मेरे भाई जैसा है। मैं उसके बारे में क्यों बोलूंगी। मैं करण के खिलाफ कुछ नहीं बोलना चाहती हूं।' ड्रामा क्वीन के इन बयानों से हलचल मच गई है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग राखी का साथ दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं। जाहिर है कि लोगों को लगा था कि वो देसी गर्ल का साथ जरूर देंगी। लेकिन हुआ इसके विपरीत है।

Published on:
31 Mar 2023 10:21 am