टीजर में 1952 से लेकर 1962 तक के उस गोल्डन पीरियड को दर्शाया गया है, जब भारतीय फुटबॉल खिलाड़ियों का गोल्डन पीरियड था। जहां वो धनाधन गोल मारते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, मैदान एक अज्ञात नायक की सच्ची कहानी है, जिसने भारत के लिए फुटबाॅल में ऐसा इतिहास और रिकाॅर्ड बनाया जिसकी बराबारी 60 सालों में भी कोई नहीं कर पाया। फिल्म में अजय फुटबाल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम के किरदार में हैं।