बॉलीवुड

फिर खतरे में राखी सावंत की शादी, आदिल तोड़ रहे हैं रिश्ता? मां की मौत के बाद मुसीबत में एक्ट्रेस

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत पर इन दिनों मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक तरफ उनकी मां ने दुनिया को अलविदा कह दिया है तो वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर उनकी शादी खतरे में है।
2 min read
• •
Updated: 2 Feb 2023, 11:01 AM IST
rakhi sawant
rakhi sawant

राखी सावंत की जिंदगी में पिछले काफी समय से उथल पुथल चल रही है। एक के बाद एक मुसीबत उनके सामने आ खड़ी हो रही है। पहले उनके पति आदिल खान दुर्रानी ने उन्हें अपनाने से इनकार कर दिया था बाद में आदिल ने राखी को अपना लिया। जब राखी इस परेशानी से निकली तो उनकी मां बीमार हो गईं और हाल ही में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

अब राखी की जिन्दगी में एक नई मुश्किल आ गई है। उनकी शादी खतरे में है और वह किसी भी तरह अपनी शादी को बचाए रखना चाहती है। इस बात का खुलासा खुद राखी सावंत ने किया है। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रोती-बिलखती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वो कहती नजर आ रही हैं कि उनकी शादी को खतरा है और शादी मजाक नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपनी शादी को बचाना है।

यह भी पढ़ें- जॉन अब्राहम की इस चीज से परेशान हुए शाहरुख खान

राखी कहती है, “मैं बहुत डिस्टर्ब हूं… मेरी शादी खतरे में है… मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है… अभी मैं आपको कुछ नहीं बता सकती…वक्त आने पर सच सामने आएगा।”

राखी आगे कहती है, “मैं अल्लाह से दुआ करती हूं कि मेरी शादी बच जाए…. मैंने किसी का क्या बिगाड़ा है अल्लाह… मेरी मां चली गई… तू मुझे मार क्यों नहीं देता… मुझे मेरी शादी बचानी है… शादी कोई जोक नहीं है।” इसके बाद वह गाड़ी में आकर बैठ जाती है, लेकिन उनका रोना बंद नहीं होता। वह कहती है, “किसी को क्या मिलता है मेरी शादी शुदा जिन्दगी में आकर, मुझ पर जुल्म मत करो।”

शादी की बात को राखी ने सभी से छिपाकर रखा था। लेकिन अब उन्होंने अपनी शादी को पब्लिक कर दिया है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद राखी ने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया है।

यह भी पढ़ें- 'पठान 2' में नहीं होंगे जॉन अब्राहम?

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब