बॉलीवुड

‘धुरंधर 2’ है प्रोपेगेंडा फिल्म… राम गोपाल वर्मा का आलोचनाओं पर फूटा गुस्सा, सुनाई खरी-खोटी

Ram Gopal Varma Reaction Dhurandhar 2 Propaganda Film: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 इस समय बॉक्स ऑफिस पर आंधी की तरह आकर सभी बड़ी फिल्मों को धूल चटा रही है। वहीं, फिल्म की कई लोग आलोचना भी कर रहे हैं। उन्हीं पर राम गोपाल वर्मा का गुस्सा उतरा है।

2 min read
Mar 24, 2026
राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 को लेकर की बात

Ram Gopal Varma On Dhurandhar 2: निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' (धुरंधर: द रिवेंज) बॉक्स ऑफिस पर तो तूफान मचा ही रही है, लेकिन इसके कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस अब और भी तेज हो गई है। जहां सोशल मीडिया पर इस फिल्म को एक त्योहार की तरह लोग देख रहे हैं वहीं, फिल्म में नोटबंदी, आतंकवाद और मौजूदा सरकार से जुड़ी घटनाओं के सीन को लेकर एक बड़ा ग्रुप इसे 'प्रोपेगेंडा' करार दे रहा है। जो धीरे-धीरे एक विवाद का रूप ले रहा है। ऐसे में फिल्म जगत के दिग्गज निर्देशक राम गोपाल वर्मा (RGV) ने अपनी बेबाक राय रखी है और फिल्म के आलोचकों पर गुस्सा उतारा है।

ये भी पढ़ें

औकात से बहुत दूर… ‘धुरंधर’ को लेकर असली चौधरी असलम की पत्नी का बड़ा बयान, बोलीं- उनकी जिंदगी…

धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा कहने पर राम गोपाल वर्मा का गुस्सा (Ram Gopal Varma On Dhurandhar 2)

ANI से बातचीत के दौरान राम गोपाल वर्मा ने उन लोगों पर निशाना साधा जो फिल्म की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, "सच कहूं तो मैं 'प्रोपेगेंडा' शब्द का मतलब ही नहीं समझता। हर इंसान का अपना एक नजरिया होता है। अगर किसी पर कोई आरोप लगता है, तो डिफेंस में खड़ा व्यक्ति भी अपना पक्ष रखेगा। आदित्य धर ने इस फिल्म के जरिए अपनी बात और अपना विजन रखा है। अगर आप इससे सहमत नहीं हैं या आपको लगता है कि यह झूठ है, तो आप भी इसके खिलाफ अपनी फिल्म बनाइए और अपनी बात कहिए।"

राम गोपाल वर्मा ने दिया था धुरंधर 2 का पहला रिव्यू (Ram Gopal Varma Reaction Dhurandhar 2 Propaganda Film)

राम गोपाल वर्मा उन पहले फिल्ममेकर्स में से थे जिन्होंने 'धुरंधर 2' का रिव्यू शेयर किया था। उन्होंने यहां तक कह दिया कि यह फिल्म कल्ट क्लासिक 'शोले' से भी कई गुना बेहतर है। आदित्य धर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि 'धुरंधर' ने भारतीय सिनेमा को एक नया रास्ता दिखा दिया है। उनके मुताबिक, पिछले 20-30 सालों में ऐसी कोई फिल्म नहीं आई जो अपने स्केल और बनावट में इतनी शानदार हो।

खत्म होगा 'हवा में उड़ने वाले हीरो' का दौर (Dhurandhar 2 Story)

RGV ने फिल्म की मेकिंग पर बात करते हुए कहा कि आदित्य ने कहानी के घिसे-पिटे ट्विस्ट पर भरोसा करने के बजाय इसकी 'ट्रीटमेंट' पर काम किया है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, "फिल्म में आइटम सॉन्ग्स भी हैं और ग्रैविटी को चुनौती देने वाले फाइट सीन भी, लेकिन उन्हें इतने बेहतरीन तरीके से पैक किया गया है कि पूरा पैकेज बहुत बड़ा और असरदार लगता है।"

सिनेमा में क्वालिटी और प्रभाव का लौटेगा दौर

राम गोपाल वर्मा का मानना है कि 'धुरंधर 2' की सफलता उन पुराने 'स्टीरियोटाइप्स' को खत्म कर देगी, जहां हीरो के एक मुक्के से विलेन हवा में उड़ जाता था। उन्होंने दावा किया कि अब सिनेमा में क्वालिटी और प्रभाव का दौर लौटेगा। जिस तरह से RGV इस फिल्म के मुरीद हुए हैं, उसने 'धुरंधर 2' को लेकर चल रही चर्चाओं को एक नई ऊंचाई दे दी है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली के जनकपुरी में जिम ट्रेनर था ‘धुरंधर 2’ का ये एक्टर, कनॉट प्लेस में भी किया काम

Published on:
24 Mar 2026 09:19 am
Also Read
View All

अगली खबर