बॉलीवुड

Ramayana Box Office Collection 21 Nov: रामायण ने फिर किया ताबड़तोड़ कलेक्शन, 17वें दिन चकनाचूर हुए इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड

Ramayana Box Office Collection: फिल्म रामायण हर रोज बड़ी-बड़ी फिल्मों को मात दे रही है। शनिवार का कलेक्शन में एक बार फिर भारी उछाल आया है औक 17वें दिन फिल्म ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
3 min read
• •
Updated: 22 Nov 2026, 7:57 AM IST
Ramayana Box Office Collection Day 17
रामायण ने 17वें दिन किया कमाल का कलेक्शन (Photo Source- imdb)

Ramayana Box Office Collection Day 17: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और रणबीर कपूर, यश व साई पल्लवी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' ने बॉक्स ऑफिस पर एक और ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है। 5 नवंबर दिवाली पर रिलीज होने के बाद से ही शानदार प्रदर्शन कर रही इस फिल्म ने 17वें दिन भी ताबड़तोड़ कलेक्शन कर डाला है। फिल्म लगातार बड़ी-बड़ी फिल्मों को मात देती आ रही है और शनिवार को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। फिल्म ने इतिहास रचते हुए साउथ से लेकर बॉलीवुड की बड़ी फिल्मो को धूल चटा दी है। आइये जानते हैं शनिवार का कुल कलेक्शन....

रामायण का 17वें दिन कितना रहा कलेक्शन?

Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म रामायण ने 17वें दिन यानी शनिवार 21 नवंबर को शानदार 27.40 करोड़ रुपये की नेट कमाई की।जिसमें देश भर में 15,851 शो दिखाए गए थे। शनिवार को हिंदी वर्जन सबसे ज़्यादा कमाई करने वाला रहा, जिसने 13,553 शो से 20.25 करोड़ रुपये कमा डाले।

वहीं, मलयालम वर्जन ने ने 838 शो से 2.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि तमिल ने 601 शो से 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कन्नड़ वर्जन ने 411 शो से 1.65 करोड़ रुपये और तेलुगु ने 448 स्क्रीनिंग से 75 लाख रुपये की कमाई की। वहीं, इस कमाई के साथ, रामायण पार्ट 1 ने भारत में लगभग 906.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। इसका कुल भारत ग्रॉस कलेक्शन 1,083.70 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है, जो रिलीज के तीसरे हफ्ते के दौरान इसके लगातार कमर्शियल परफॉर्मेंस को दिखाता है।

फिल्म रामायण ओवरसीज मार्केट में भी अपनी अच्छी पकड़ बनाए हुए है। 17वें दिन इंटरनेशनल शो ने 10 करोड़ और कमाए, जिससे ओवरसीज कुल कमाई 533 करोड़ रुपये हो गई है। ऐसे में फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 1,616.70 करोड़ रुपये हो गया है। लेटेस्ट रिपोर्टिंग पीरियड में इसने हर शो से 17,286 की एवरेज कमाई कर ली है।

रामायण की इस कामयाबी के साथ ही यह फिल्म उन चुनिंदा भारतीय फिल्मों के एलीट क्लब में शामिल हो गई है, जिन्होंने घरेलू स्तर पर यह आंकड़ा छुआ है। बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 'बाहुबली 2' , 'पुष्पा 2: द रूल' और 'धुरंधर 2' जैसी सीक्वल फिल्में ही भारत में 900 करोड़ रुपये नेट का आंकड़ा पार कर सकी थीं, जिन्हें अपनी पिछली फिल्मों की लोकप्रियता और पहले से बनी बड़ी उम्मीदों का फायदा मिला था। इन्हें रामायण ने पीछे छोड़ दिया है। वहीं 'KGF चैप्टर 2', 'RRR', 'जवान' और 'एनिमल' जैसी चर्चित फिल्में भी इस क्लब में जगह नहीं बना पाई थीं।

रामायण का 17 दिनों का कलेक्शन

दिनबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Day 17 27.40 करोड़ रुपये
Day 1616.30 करोड़ रुपये
Day 15 19.35 करोड़ रुपये
Day 1423.20 करोड़ रुपये
Day 1328.35 करोड़ रुपये
Day 1232.00 करोड़ रुपये
Day 1175.00 करोड़ रुपये
Day 1072.90 करोड़ रुपये
Day 948.10 करोड़ रुपये
Day 853.50 करोड़ रुपये
Day 770.65 करोड़ रुपये
Day 6 94.10 करोड़ रुपये
Day 5107.50 करोड़ रुपये
Day 456.15 करोड़ रुपये
Day 369.80 करोड़ रुपये
Day 248.05 करोड़ रुपये
Day 164.85 करोड़ रुपये
Total Collection906.90 करोड़ रुपये

रामायण ने हासिल की नई उपलब्धि

'रामायण: पार्ट 1' 17वें दिन इस माइलस्टोन तक पहुंचकर यह उपलब्धि हासिल करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन गई है, जबकि 'पुष्पा 2' ने 11 दिन और 'धुरंधर 2' ने 14 दिन में यह आंकड़ा छुआ था। रामायण के लिए रविवार का दिन भी बेहद अच्छा माना जा रहा है। उम्मीद है कि फिल्म 22 नवंबर को भी कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

दूसरे वीकेंड में इसमें बढ़त देखी गई जो काफी अच्छी बात थी और इससे फिल्म का मोमेंटम बना रहा। रविवार, 15 नवंबर को इसने 75 करोड़ रुपये कमाए, वहीं सोमवार को इसमें 57 परसेंट की गिरावट आई और इसने 32 करोड़ रुपये कमाए। तब से, अब इसमें गिरावट देखी जाने लगी है और तीसरा वीकेंड आने वाले हफ्ते में फिल्म की रफ़्तार तय करेगा। Sacnilk के मुताबिक, 15वें दिन, गुरुवार को इसने 19.35 करोड़ रुपये कमाए और 16वें दिन, 20 नवंबर, शुक्रवार को इसने 16.30 करोड़ रुपये कमाए।

Updated on:
22 Nov 2026, 7:57 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मैं उस हादसे में मरने वाली सबसे पहली होती’, भगवान कृष्ण को याद करके भावुक हुईं अभिनेत्री काजल अग्रवाल, ‘इंडियन 2’ के क्रेन हादसे पर किया खुलासा

करण जौहर के इंटीमेसी वाले सवाल पर क्या बोल गए अक्षय कुमार? हंसकर लोट-पोट हुए रवि किशन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन, राम-लक्ष्मण के लुक्स और किरदारों को लेकर VHP ने की बैन की मांग

सलमान की ‘मातृभूमि’ से टक्कर के बीच श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- फिल्म अच्छी लग रही है

“शरद कपूर को कर रही हैं इस्तेमाल”, हेमा चौधरी पर लगे आरोपों पर भड़की दोस्त आंचल, NGO आग की बताई सच्चाई