बॉलीवुड

Ramayana Box Office Collection Day 1: रणबीर कपूर की रामायाण ने ओपनिंग पर किया धमाका, पहले दिन तोड़े ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड

Ramayana Box Office Collection: फिल्म 'रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार आगाज कर डाला है। रणबीर कपूर की फिल्म ने ओपनिंग पर बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। आइये जानते हैं पहले दिन के आंकड़े…
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2026, 7:30 AM IST
Ramayana Box Office Collection Day 1 Ranbir kapoor sai pallavi yash film beat aminal kgf 2 sanju
रणबीर कपूर की रामायण ने पहले दिन किया धांसू कलेक्शन (Photo Source- Twitter/@bolly_cine007)

Ramayana Box Office Collection Day 1: निर्देशक नितेश तिवारी की मेगा-बजट फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड' ने सिनेमाघरों में धमाकेदार शुरुआत कर दी है। फिल्म गुरुवार 5 अक्टूबर को रिलीज हुई। आलोचनाओं के बाद भी फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। फिल्म ने अपनी ओपनिंग की शुरुआत की ब्लॉकबस्टर फिल्मों को धूल चटा दी है। रणबीर कपूर की रामायण ने एनिमल से लेकर KGF 2 के रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए हैं।

पहले फिल्म को लेकर जिस तरह का जबरदस्त क्रेज और आसमान छूती एडवांस बुकिंग देखने को मिली थी, उससे ट्रेड एनालिस्ट्स को उम्मीद थी कि फिल्म पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। लेकिन, सैकनिल्क (Sacnilk) की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में पहले दिन इससे कम कलेक्शन किया है। आइये जानते हैं ओपनिंग पर रामायण ने किन फिल्मों को मात दी...

रामायण ने पहले दिन कितना किया कलेक्शन?

'रामायण' देशभर में करीब 25,200 से अधिक शो के साथ बड़े पैमाने पर रिलीज हुई है। सैकनिल्क के आकंड़ों के अनुसार फिल्म ने पहले दिन यानी 5 अक्टूबर को 64.85 करोड़ का धांसू कलेक्शन किया है। वहीं, फिल्म ने पांच अलग-अलग भाषाओं में कुल 77.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है। अगर भाषाओं के अनुसार, आंकड़ों पर नजर डालें तो उम्मीद के मुताबिक हिंदी वर्जन ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 47.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की।

इसके अलावा, कन्नड़ वर्जन से 7.25 करोड़ रुपये, तेलुगु वर्जन से 6 करोड़ रुपये, तमिल वर्जन से 2.60 करोड़ रुपये और मलयालम वर्जन से 1.50 करोड़ रुपये का योगदान मिला। भले ही फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन शुरुआती 100 करोड़ के जादुई अनुमान से थोड़ा कम रहा हो, लेकिन लगभग 50 करोड़ रुपये की भारी-भरकम एडवांस बुकिंग के बाद पहले दिन का यह कलेक्शन बेहद शानदार माना जा रहा है।

रणबीर की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'एनिमल' थी। इसने रिलीज के पहले दिन 63.80 करोड़ का कलेक्शन किया था। रामायण ने एनिमल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं, KGF 2 ने अपनी ओपनिंग पर 53.95 करोड़ की कमाई की थी।

इंटरनेशनल मार्केट में भी सुस्त शुरुआत, वीकेंड पर टिकीं उम्मीदें

तमाम उम्मीदों और 4,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट वाली इस दो-पार्ट फिल्म के लिए आने वाले दिन बेहद अहम हैं। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार, 6 नवंबर को भी एडवांस बुकिंग में 29.46 करोड़ रुपये का मजबूत आंकड़ा दर्ज कर लिया है। ट्रेड अनुमानों के मुताबिक, यदि माउथ पब्लिसिटी और दर्शकों का समर्थन ऐसा ही रहा, तो यह फिल्म अपने पहले वीकेंड में ही 375 करोड़ रुपये का नेट मार्क पार कर सकती है, जबकि भारत में इसका लाइफटाइम ग्रॉस कलेक्शन 900 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 1,600 से 1,800 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।

इन फिल्मों से है टक्कर

रामायण के अलावा इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' भी लगी हुई है। 'जेलर 2' भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। हाल ही में इसने दुनियाभर में 800 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है।इसके अलावा आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। इन दोनों फिल्मों से 'रामायण' की टक्कर होगी।

Updated on:
6 Nov 2026, 7:30 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘रामायण’ देखकर स्टॉकहोम में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे, अनुपम खेर बोले- मेरा मन खुशी और गर्व से भर गया

एक ही छत के नीचे आए मलाइका अरोड़ा, रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता और एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, दिवाली पार्टी में दिखे सितारे

“सनातन धर्म के अपमान को देश बर्दाश्त नहीं करेगा”, शाहरुख खान पर फूटा बीजेपी विधायक का गुस्सा

Gajraj Rao Exclusive: ‘पिता को मशीन की तरह काम करते देखा’, टेलरिंग शॉप से विज्ञापन की दुनिया में कैसे आए गजराज राव? खास बातचीत में बताया

सनी बनेंगे हनुमान तो राघव जुयाल निभाएंगे मेघनाथ का किरदार, ‘रामायण 2’ में कौन-सा एक्टर निभाएगा कौन-सा किरदार