
Ramayana Box Office Collection 9 Nov: इस साल की सबसे बड़ी और मोस्टवेटेड फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर के तकरीबन 59000 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुई थी। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपने पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें चौथे दिन की कमाई के मुकाबले 91.5% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
Sacnilk के अनुसार, 'रामायण' ने 5वें दिन भारत में 23,911 शोज के जरिए 107.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने चौथे दिन (रविवार) 56.15 करोड़ रुपये कमाए थे, जिससे पहले सोमवार का यह प्रदर्शन फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज के लिए एक बड़ा बूस्ट साबित हुआ है।
बता दें कि इसमें फिल्म के हिंदी वर्जन का सबसे बड़ा योगदान रहा, जिसने 19,786 शोज से 87.25 करोड़ रुपये कमाए। कन्नड़ वर्जन ने 908 शोज से 7.50 करोड़ रुपये कमाए, जबकि तेलुगु वर्जन ने 1,606 शोज से 6 करोड़ रुपये का योगदान दिया। तमिल और मलयालम वर्जन ने क्रमशः 826 शोज से 4 करोड़ रुपये और 785 शोज से 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की।
इन आंकड़ों के साथ, भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 413.90 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि भारत में इसका नेट कलेक्शन 346.35 करोड़ रुपये है।
विदेशों में, 'रामायण' ने 5वें दिन 25 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे विदेशों में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 250 करोड़ रुपये हो गया है। इसके साथ ही फिल्म की दुनियाभर में कुल कमाई 663.90 करोड़ रुपये हो गई है।
खबरों के अनुसार, 'रामायण' के दोनों भागों का कुल बजट 4,000 करोड़ रुपये है, जिसमें से अकेले पहले भाग का बजट लगभग 2,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
'रामायण' महर्षि वाल्मीकि के महाकाव्य का नया रूपांतरण है, जो दुनिया के सबसे पुराने साहित्य में से एक है। यह भगवान विष्णु के अवतार भगवान राम की कहानी है, और उस युद्ध के बारे में है जो उन्होंने असुर राजा रावण के खिलाफ लड़ा था, जब रावण ने उनकी पत्नी सीता का अपहरण कर लिया था।
नमित मल्होत्रा के 'प्राइम फोकस स्टूडियोज' द्वारा DNEG और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के सहयोग से बनी 'रामायण' को दो भागों में रिलीजकिया जाएगा। रामायण का पहला पार्ट दिवाली के मौके पर 5 नवम्बर को रिलीज हो चुका है, जबकि इसका दूसरा भाग 2028 में रेलीजी होने की सम्भावना है. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में और सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में नजर आ रहे हैं।