बॉलीवुड

मैं नफरत करता हूं श्रीदेवी से.. रामगोपाल वर्मा की दिल छू लेने वाली पोस्ट

उन्हें यकीन नहीं हो पा रहा है कि श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं रही

2 min read
Feb 25, 2018
Sridevi and Ramgopal Varma

श्रीदेवी की मौत से पूरा बॉलीवुड दुखी है लेकिन फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा के लिए श्रीदेवी की मौत किसी डरावने सपने की तरह है। उन्हें यकीन नहीं हो पा रहा है कि श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं रही। रामगोपाल वर्मा ने अपने फेसबुक पर श्रीदेवी की मौत को एक पोस्ट लिखी है। राम गोपाल की यह पोस्ट दिल को छू लेने वाली है। वह श्रीदेवी के बहुत बड़े फैन हैं।

क्या लिखा रामगोपाल वर्मा ने:
रामगोपाल वर्मा ने फेसबुक पर लिखा, 'मैं विश्वास ही नहीं कर पा रहा कि श्रीदेवी नहीं है। उनकी खूबसूरती और उनकी रूमानीपन को हम डायरेक्टर्स ने कैमरे में कैद रखा है। मैं भगवान का धन्यवाद करता हूं कि उन्हें बनाया।' साथ ही उन्होंने लिखा,'मैं लूईस लूमियर का धन्यवाद करता हूं कि कैमरा बनाया जिसमें हमने श्रीदेवी को हमेशा के लिए कैद कर लिया। मैं बिस्तर पर लेटे केवल उनकी यादें समेट रहा हूं। काश ये कोई बुरा सपना हो और मैं जागू तो सब ठीक हो।'

ये भी पढ़ें

जाह्नवी की तरह अर्जुन कपूर की मां का भी डेब्यू से पहले हुआ था निधन

मैं नफरत करता हूं श्रीदेवी से:
उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'मैं श्रीदेवी से नफरत करता हूं। मैं उनसे नफरत करता हूं मुझे ये एससास दिलाने के लिए वो भी बस एक इंसान थीं। कोई देवी नहीं। मैं नफरत करता हूं इस बात से कि मुझे ज़िंदा रहना पड़ा उनकी मौत की खबरें सुनने के लिए। मैं भगवान से नफरत करता हूं, उन्हें मार डालने के लिए और मैं श्रीदेवी से नफरत करता हूं मर जाने के लिए।'

मुझे लगा कि मज़ाक हो रहा है: रामगोपाल वर्मा
रामगोपाल वर्मा ने लिखा श्रीदेवी आप जहां भी हैं, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और हमेशा करता रहूंगा। उन्होंने लिखा कि मेरी हमेशा से आदत है कि रात में कई बार उठता हूं और फोन ज़रूर चेक करता हूं। और अचानक एक मैसेज दिखा- श्रीदेवी नहीं रहीं। मुझे लगा या तो मैं सपना देख रहा हूं या ये हमेशा की तरह ही कोई अफवाह है। मैं फिर सो गया। दोबारा उठा तो देखा मेरे पास 50 मेसेज थे ये बताने के लिए कि श्रीदेवी नहीं रहीं।

कोई इंसान इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है:

रामगोपाल वर्मा का कहना है कि जब वह इंजीनियरिंग कॉलेज में थे तो उन्होंने श्रीदेवी की पहली तेलुगू फिल्म 'पधारेल्ला वायासु'देखी थी। उस समय वह श्रीदेवी की खूबसूरती के दीवाने हो गए थे। रामगोपाल वर्मा का कहना है कि जब वह थियेटर से बाहर निकले थे तो सोच रहे थे कोई इंसान इतना सुंदर नहीं हो सकता है। ये सच्चाई नहीं है।

ये भी पढ़ें

जब शराब के नशे में श्रीदेवी के कमरे में घुस गए थे संजय दत्त
Updated on:
25 Feb 2018 01:52 pm
Published on:
25 Feb 2018 01:47 pm
Also Read
View All