बॉलीवुड

‘रामायण’ में रणबीर कपूर का दिव्य लुक क्यों बना चर्चा का विषय? 335 ग्राम के हार की कहानी ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

Ramayana Jewellery: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर के भगवान राम वाले फर्स्ट लुक की ज्वेलरी का राज सामने आ गया है। ट्राइब आम्रपाली ने बताया कि 335 ग्राम का खास हार भगवान राम के 'कोदंड' धनुष से प्रेरित है। जानिए इसकी डिजाइन, धार्मिक प्रतीक और 18 महीने की कारीगरी की पूरी कहानी…
2 min read
Jul 02, 2026
Ramayana Jewellery
Ramayana Jewellery (IMDb)

Ramayana Jewellery: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' की पहली झलक सामने आने के बाद रणबीर कपूर का भगवान राम वाला लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था। फिल्म में रणबीर के फर्स्ट-लुक में इस्तेमाल किए गए खास ज्वेलरी की डिजाइन, कारीगरी और उनके पीछे छिपे धार्मिक प्रतीकों का खुलासा किया है।

भगवान राम के 'कोदंड' पर बेस्ड है 335 ग्राम का हार

फिल्म के टीजर में रणबीर कपूर के फर्स्ट-लुक काफी चर्चा में था, जिसकी वजह सबसे खास आकर्षण 335 ग्राम का सोने का हार है। इसे भगवान राम के प्रसिद्ध धनुष 'कोदंड' से प्रेरित होकर तैयार किया गया है और ये हार केवल एक ज्वेलरी नहीं बल्कि भगवान राम के साहस, धर्मनिष्ठा, दृढ़ संकल्प और मर्यादा का प्रतीक है। इसे उनके सूर्यवंशी वंश और आध्यात्मिक व्यक्तित्व को ध्यान में रखकर तैयार किया गया।

इतना ही नहीं, हार में बने गोल मेडलियन धर्म चक्र से प्रेरित हैं, जबकि सूर्य की आकृतियां भगवान राम के सूर्यवंशी वंश का प्रतिनिधित्व करती हैं। इसके अलावा कमल की आकृतियां पवित्रता और दिव्यता का प्रतीक हैं। तो वहीं फूलों की बारीक नक्काशी मिथिला के पवित्र उद्यानों और फेमस पुष्प वाटिका से प्रेरित है, जहां राम और सीता की पहली मुलाकात हुई थी।

एक्टर रणबीर कपूर के भगवान राम वाले लुक में सभी आभूषणों को भगवान राम के शाही और आध्यात्मिक व्यक्तित्व के अनुरूप विशेष रूप से डिजाइन किया गया और इसे तैयार करने में करीब 18 महीने लगे। इस दौरान टीम ने फिल्म के क्रिएटिव विभाग के साथ मिलकर हर आभूषण पर विस्तार से काम किया।

दिवाली 2026 और 2027 में रिलीज होगी 'रामायण'

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 'रामायण' IMAX फॉर्मेट के लिए शूट की गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साईं पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। दरअसल, फिल्म 2 भागों में रिलीज होगी। पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में दुनियाभर के थिएटरों में रिलीज किया जाएगा।

Updated on:
02 Jul 2026 06:10 pm
Published on:
02 Jul 2026 06:10 pm